कंपनी 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं कर रही है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-चोरभटी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से विनायक राठौर बता रहे हैं| उन्होंने उडीशा में HV कंपनी में OPJP पावर प्रोजेक्ट में काम किया था| जिसका 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं हुआ है| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं | इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद कर करें : HR@8260570001, इंजिनियर@8789292361.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VINAYAK RATHOUR

बच्चो से कचरा साफ़ कराते पाये गये शिक्षक...

ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| भ्रमण दौरान उन्होंने पाया कि प्राथमिक पाठशाला छपरा में बच्चो से कचरा साफ़ कराने का काम कराया जा रहा था| जिस पर उन्होंने आपत्ति जाहिर किया| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| बच्चो से काम न कराया जाये बल्कि शिक्षा दिया जाये, पढाया जाये| जिसके लिये बच्चो को विद्यालय भेजा जाता है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर इस पर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587968200, संपर्क नंबर@9617652699.

Posted on: Aug 26, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप सुधार होने से पानी की समस्या हल हो गयी...

मौहारी पारा, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह कोर्चे बता रहे हैं| उनके पारा में 7 महीने से हैण्डपंप ख़राब था| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही थी| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके 20 दिन बाद कर्मचारी हैण्डपंप का सुधार कर दिये| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे...गीत-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती जन्माष्टमी के अवसर पर एक गीत सुना रही हैं :
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे-
छोटो सो कन्हैयो मेरो बांसुरी बजावे-
यमुना किनारे देखो रास रचावे-
पकड़ी राधे जी की बइयाँ-
देखो घूमर घाले-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे...

Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MP PARWATI SONG VICTIMS REGISTER

तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला-
हमरे राम जी लला, हमरे श्याम जी लला-
तुम्हरे पिता दशरथ, हमरे जानी हो लला-
तुम्हरे एक पुरुष सी नारी हो लला-
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...

Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »