Impact: Our school water tank got repaired after report on CGnet Swara...

वार्ड क्रमाक 48 पंचवटी, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सातपुते बता रहे हैं कि उनके वार्ड के बाल प्राथमिक शाला की पानी की टंकी बहुत सालों से क्षतिग्रस्त थी, जिसके गिरने से बहुत गंभीर दुर्घटना हो सकती थी और कई बच्चों की जान जा सकती थी पर कोई भी अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था फिर उन्होंने इसके बारे में सीजीनेट में रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो उसके 25 दिन बाद अधिकारियों ने कार्यवाही की और क्षतिग्रस्त टंकी को दुरुस्त करवाया इसलिए वे सीजीनेट के उन सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव बनाया तथाअधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं. सुरेश सातपुते@7974301060.

Posted on: Aug 29, 2017. Tags: EDUCATION SONG SURESH SATPUTE VICTIMS REGISTER WATER

तीन वर्ष पहले हम लोगो ने मनरेगा में काम किया था, भुगतान अभी तक नहीं हुआ, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बरोर, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले बता रहे है कि तीन साल पहले रोजगार गारंटी के तहत ग्रामीणों ने 2 से 4 सप्ताह तक काम किया था लेकिन आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इसलिए ग्रामीण परेशान हैं इसके लिए कई बार सरपंच और सचिव से भी कहा गया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है केवल यही कह दिया जाता है कि मिल जाएगा, ग्रामीण परेशान है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये: सरपंच@7898359860,सचिव@7869183750,C.O.@7693515855,S.D.M.@9425636137. ग्रामीण धानूलाल गुप्ता@8435832622

Posted on: Aug 29, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 29th Aug 2017 -

नवाखाई 30 और ठाकुर जोहरनी 31 को – छत्तीसगढ़ कांकेर – सरकार का फोकस किसानों पर, अफसरों से मांगा एक साल का रोडमैप- मध्यप्रदेश भोपाल – मुंबई दुरंतो के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, लैंडस्लाइड के चलते हुआ हादसा-महाराष्ट्रः नागपुर-
झारखंड सरकार कुड़मी को आदिवासी का दर्जा दिलाने की पहल करे- मांग-

Posted on: Aug 29, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA

पानी और दूध की मित्रता की कहानी...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार दूध और पानी की मित्रता को लेकर एक कहानी सुना रहे है:
जब दूध ने पानी का समर्पण देखा तो उसने कहा मित्र तुमने अपने स्वरुप का त्याग कर मेरे स्वरुप को धारण किया है अब मैं भी मित्रता निभाऊंगा और तुम्हे अपने मोल बिकवाऊंगा। दूध बिकने के बाद जब उसे उबाला जाता है तब पानी कहता है अब मेरी बारी है मै मित्रता निभाऊंगा और तुमसे पहले मै चला जाऊँगा। दूध से पहले पानी उड़ता जाता है जब दूध मित्र को अलग होते देखता है तो उफन कर गिरता है और आग को बुझाने लगता है, जब पानी की बूंदे उस पर छींट कर उसे अपने मित्र से मिलाया जाता है तब वह फिर शांत हो जाता है...

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कल्पवृक्ष ताड़ वृक्ष का हर हिस्सा उपयोगी होता है इससे रोज़गार बढ़ाने की भी असीम संभावनाएं हैं...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ताड़ वृक्ष के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इस वृक्ष को बिहार सरकार ने कल्पबृक्ष के रूप में माना है इसका सम्पूर्ण अंश प्रयोगी है ,चाहे वो पत्ती, जड़, तना, फल हो. इसके पत्तों का उपयोग घर बनाने में, झाड़ू बनाने में, फल का उपयोग शक्कर, गुड,जेली आदि बनाने में किया जा रहा है इसके फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम मौजूद होता है. इसके रस का उपयोग हम खाद्य या अखाद्य के रूप में कर सकते हैं. बिहार सरकार ने रस के लिए लाइसेंस बनवाना अनिवार्य कर दिया है इससे रोज़गार बढ़ाया जा सकता है अधिक जानकारी आप जिला के जीविका कार्यालय, उद्योग कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »