Impact: Our village has now got electricity thanks to a message on CGnet...

ग्राम-लोधा, पंचायत-बनिया, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सुरेश धुर्वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में बिजली नहीं थी और बार बार अनुरोध करने के बाद भी बिजली नहीं लगाया जा रहा था फिर उनके द्वारा जून माह में सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया और जब उसके बाद जिससे सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियो पर दबाव बनाया तो 20 दिन बाद गाँव में बिजली लगाने का कार्य शुरु हो गया और पिछले महीने हमारे गाँव में बिजली आ गयी है वे सभी ग्रामीणों की और से सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर दबाव बनाया और इस मुद्दे से जुड़े अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने ग्रामीणों की मदद की...सुरेश धुर्वे@8959921980.

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: ELECTRICITY SUERSH DHURWEY

विकास, रफ़्तार, तरक्की चीख रहा है, पुकार रहा है पानी पानी...कविता

आम गोला, जिला-मुजफ्फपुर (बिहार) से कलाकार साहित्यक दिनेश प्रसाद देश में हो रहे जल सकंट को लेकर बात कर रहे है:
विकास,रफ़्तार, तरक्की चीख रहा है, पुकार रहा है पानी पानी-
गोया हुकूमत निज़ाम, श्रम की आचल ओढे, हुआ जा रहा है पानी, पानी-
यु तो कुदरती हक़ है, दरकार भी है, तभी तो अवाम मांग रहा है पानी,पानी-
गोया चुल्लू भर पानी ही तो चाहिए, डूबने इतराने खातिर-
सुख रही है द्र्बेमान की जड़े, हर तरफ धूल धूसर है, बस हज़ार बरस की दुआ ना देना दादी नानी...

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 1st Sept 2017-

इस साल बारिश का सब्जियों पर नहीं है असर, हरी सब्जियों भी हैं इतनी सस्ती- नागपुर महाराष्ट्र
एम्बुलेंस आने से मना कर दिया – सुकमा गोंद्पल्ली-
एमपी मानसून अपडेट: भोपाल में बारिश से कई इलाके 4 घंटे अंधेरे में डूबे-
86 गांवों के स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट क्लास आंगनबाड़ी में टीवी स्क्रीन से हाेगी पढ़ाई- बिलासपुर छत्तीसगढ़-

Posted on: Aug 31, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA

पानी का संकट : यदि समाज पूर्वजों द्वारा दिखाए रास्ते पर चले तो स्थितियां सम्भाली जा सकती हैं...

ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार अनुपम मिश्र के पानी पर किए गए कार्य के महत्व को बता रहे हैं. प्रसिद्ध जल वैज्ञानिक अनुपम मिश्र जीवन भर जल संरक्षण के लिए प्रयत्नशील रहे हैं. मिश्र ने बड़ते जल संकट को देखते हुए कहा था कि अगर जल संचित करने में ध्यान नहीं दिया गया तो अगली लड़ाई पानी के लिए ही होगी इससे मानव सभ्यता का विनाश संभव है यदि समाज पूर्वजो द्वारा दिखाए रास्ते पर चले तो स्थितियां सम्भाली जा सकती हैं. वे इस माह प्रकाशित एक पत्रिका के विशेषांक के बारे में बता रहे हैं जिसमे अनुपम मिश्र के कार्य पर लेख लिखे गए हैं. वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से यह आग्रह कर रहे हैं कि आप अपने अच्छे पुस्तकालय विकसित करें और ऐसी पुस्तकों का संग्रह करें...सुनील@9308571702

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

गर्म हवाओं के झोंके हैं अच्छे दिन, सचमुच धोखे ही धोखे हैं अच्छे दिन...गजल-

मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की गजल सुना रहे है:
गर्म हवाओं के झोंके हैं अच्छे दिन-
सचमुच धोखे ही धोखे हैं अच्छे दिन-
बढ़ी कीमतों से रातों की नींद उड़ी-
देख देख कर सब चोंके हैं अच्छे दिन-
अच्छे दिन आएं न आएं क्या मतलब-
सत्ता पाने के मौके हैं अच्छे दिन-
चमकदार वादों रंगों से पुते हुए-
सुन्दर से खाली खोके हैं अच्छे दिन-
क्या बतलाये सुगम खबर तो सबको है-
किसने आने से रोके हैं अच्छे दिन...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »