नदी में गड्ढा खोदकर पानी पीते हैं, बरसात में पानी गंदा हो जाता है उसे पीकर बीमार पड़ते हैं...

आश्रित ग्राम-नागाडबरा, ग्राम पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दयाल सिंह, जेठूराम, रामसिंह, मनीराम, रामदयाल और फगनू बता रहे है कि उनके मोहल्ला पानी का बहुत समस्या है| 10-12 घर की बस्ती है | नदी में झिरिया बना के पानी लाते है बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाता है तो गंदा पानी पीकर बीमार हो जाते है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E@9893883154, C.E.O.@9669625077, कलेक्टर@9424136200. गाँव में अधिक जानकारी के लिए संपर्क मनीराम @8889630471.

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: DAYAL SINGH JETHURAM RAMSINGH MANIRAM SONG VICTIMS REGISTER

रे रेना रे रेना रेना रे रे रेना रे रेना रेना रे...गोंडी देवी गीत

ग्राम-दावडी जामुनढाना, ब्लाक-आठनेर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से रामदीन इरपाचे गोंडी भाषा में एक देवी गीत सुना रहे है:
रे रेना रे रेना रेना रे रे रेना रे रेना रेना रे-
डोडा मट्ठा विलिंदिया डंगूड मट्ठा विलिंदिया-
व्यवाना निवा ये ठिकाना, व्यवाना निवा ये ठिकाना-
कमका पाडेक तचेंनया सिंगार समान तचेंनया-
व्यवाना निवा ये ठिकाना, व्यवाना निवा ये ठिकाना-
रे रेना रे रेना रेना रे रे रेना रे रेना रेना रे...

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: RAMDIN IRPACHE

जम मग ज्योति जले बूढ़ादेव के आरती होए...आरती गीत

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक बडादेव की आरती गीत सुना रहे है:
जम मग ज्योति जले बूढ़ादेव के आरती होए-
ज्योति जले हो भईया ज्योति जले-
कोने तो गहावे अउ कोने हर बजावे-
लिंगो तो गावे पारी कुपारी बजावे-
संग साथी आरती गावे बूढ़ादेव के आरती होए-
जम मग ज्योति जले बूढ़ादेव के आरती होए...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का ट्रांसफॉर्मर डेढ़ माह से ख़राब है, अँधेरे में रहना पड़ रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-भुईंयापारा, पंचयात-कोटराही, पोस्ट-तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामदीन बता रहे है कि उनके मोहल्ले भुईयापारा में डेढ़ महीने से ट्रांसफॉर्मर जला है, उसके कारण काम करने में दिक्कत होती है, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, कई निशाचर जहरीले जीव रात में निकलते है, जिससे डर बना रहता है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें, जिससे दूसरा ट्रांसफॉर्मर लग सके: J.E.@8120692728, कलेक्टर@9425253380. संपर्क@7697588257.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: RAMDIN BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में स्कूल भवन बनाने का काम 4 साल पहले शुरू हुआ पर अब तक नहीं बन पाया...

ग्राम-आमाकोट, पंचयात-अमोड़ी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गुंजाराम दर्रो, तिजवंतिन बाई उसेंडी, सरिता बाई नुरेटी बता रहे है कि उनके गांव में हाईस्कूल है जिसका नाम आमाकोट हाईस्कूल है. 4 साल से अधूरा पड़ा है, चार साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था उसके बाद से नही बना, इसके लिए उन्होंने जनदर्शन में अपनी बात को रखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए वे सीजीनेट के साथियो से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर अधूरा बना स्कूल को बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. मंगियाराम दर्रो@9111068292, 7354378732.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: GUNJAARAM DARRO TIJVANTIN BAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »