वनांचल स्वर : हृदय रोग का घरेलु उपचार...

ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य च्रंद्रकांत शर्मा आज हमें ह्रदय रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि ह्रदय रोग से ग्रसित लोग अर्जुन के पेड़ की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच और एक कप मलाई निकाले हुवे दूध के सांथ सुबह शाम नियमित सेवन करने से ह्रदय लोग को ठीक करने में लाभ मिलता है, कमजोरी दूर होती है, धड़कन समान होती हैं, तेल, मिर्च, खटाई, गरिष्ठ भोजन का उपयोग ना करे. हमारे आसपास की वनस्पतियों में बहुत से गुण हैं यदि हम उनको जाने तो उनकी मदद से स्वस्थ रह सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए :
वैद्य च्रंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 08, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: दाद खाज खुजली, एग्जिमा जैसे चर्म रोगों का घरेलू उपचार...

मोती-नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज दाद-खाज खुजली चर्म एग्जिमा जैसे रोगों का घरेलू उपचार, बता रहे है, नीम का पंचांग 250 ग्राम, नीम की पत्ती 50 ग्राम, नीम की छाल 50 ग्राम, नीम का फूल 50 ग्राम, नीम की जड़ 50 ग्राम, नीम का फ़ल 50 ग्राम, इन सबको साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे और सभी को मिलाकर मटर के बराबर गोली बना लेंवे. सुखाकर सुरक्षित रख लेंवे| मात्रा-1-1 गोली 2 बार पानी के साथ ख़ाली पेट सेवन करने से लाभ होता है| परहेज-बैगन चना मटर मसूर उड़द खटाई गरिष्ट भोजन तेल लाल मिर्च का सेवन कम करे. नशा न करे|अधिक जानकारी के लिए@ 9111061399.

Posted on: May 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बड़े के बदले छोटा ट्रांसफार्मर लगाने से किसानो के मोटर पम्प नहीं चल रहे है...

ग्राम-कुर्रेडीह, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगल मंडावी बता रहे है, पहले यहाँ पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगा था जिससे बोरिंग ट्यूबवेल मोटर पम्प सब चलते थे, जिससे यहाँ के किसान मोटर पम्प चलाते थे, लेकिन बड़ा ट्रांसफार्मर निकालकर छोटा लगा दिया है जिससे अब पम्प नही चल रहे है, जिसके कारण यहाँ के किसानो की फसले सूखने लगी है. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: बिजली विभाग नेताम@9584085973, जिला कलेक्टर@
9424200202. मंगल मंडावी जानकारी के लिए@8120473865.

Posted on: May 07, 2018. Tags: MANGAL MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: पेशाब में जलन का घरेलू उपचार...

ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज मूत्र समन्धि रोगों के पेशाब में जलन के घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-चंदन का तेल 8 से 10 बूंद, बतासा या एक कप दूध के साथ अगर नहीं है तो पानी के साथ भी सुबह शाम सेवन करने से लाभ होता है| पेशाब में जलन आदि रोगों में बहुत लाभ मिलता है.
अधिक जानकारी के लिए- वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.

Posted on: May 07, 2018. Tags: CHANDRKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

तोला मै देखों बजार डोंगरी मा...छत्तीसगढ़ी मेला गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम अपने क्षेत्र के डोंगरी में लगने वाले मेले पर एक गीत सुना रहे हैं :
तोला मै देखों बजार डोंगरी मा-
तोला आही कहिके देखो चिरैया छोटे डोंगरी मा ना रे दोस-
आना माया दे जाना छोटे डोंगरी मा-
आना माया ले जाना छोटे डोंगरी मा-
तोर मोर मिलना होही आधी रात मा-
जहा चलही छत्तीसगढ़ी प्रोग्राम भुकलू के सांथ मा रे मयारू...

Posted on: May 06, 2018. Tags: BHUKALURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »