पीड़ितों का रजिस्टर: गाँव में पुलिस थाने हो गया है पीड़ित घर जाना चाहते हैं...

ग्राम पंचायत-तर्रेम, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से आलम दिनेश बता रहे हैं की वे लगभग 15 साल हो चुके हैं अपने गाँव घर को छोड़े, क्योंकि उन्हें नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे| इसलिए वे अब बीजापुर में अपने पुरे परिवार के साथ रह रहे हैं| यहाँ वे मजदूरी करके अपना घर चला रहे हैं| अब वहां का हालत ठीक है, पुलिस थाने हो गया है अब वे वापस अपना घर जाना चाहते हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: दो बच्चों को मजदूरी करके पालना मुश्किल हो रहा है नक्सली हिंसा से डरे हैं...

बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से ललिता बता रही है कि वे ग्राम आवापल्ली के रहने वाले थे, वे जब गाँव में रहते थे तब अपने पति को नक्सलियों ने अपने साथ में रहने के लिए कहते थे लेकिन उनके पति ने उनके संगठनं में सामिल होने से मना किया | और उन्हें परेशान करने लगे हिंसा से डरे बीमार होने के कारण उनका निधन हो गया| और आये दिन उन्हें भी अनेक तरह से नक्सली लोग परेशान करने लगे और इसलिए ये साथी अपने गांव छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ बीजापुर में आके रहने लगे हैं| यहाँ किसी तरह का रोजगार नही है मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से परिवार सहित गाँव छोड़ दिए हैं...

जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से शाम भाई टिंगे बता रहे हैं कि वे ग्राम-जिनिप्पा, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं| वे नक्सली के आतंक से डरे हुए थे, हमेशा उन्हें परेशान करते थे इसलिए उन्होंने अपने परिवार सहित गाँव छोडकर अब लगभग 11 साल से बीजापुर में रह रहे हैं, और रोजी का मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से मिलने वाला सहयोग अभी तक नही मिला है

पनारा पारा, बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राकेश पूनेम बता रहे हैं कि उनके पिता जी गाँव के मुखिया थे और नक्सलियों ने सरकार का आदमी है कहकर जंगल में ले जाके बहुत मारा वे कुछ दिनों तक ठीक रहे, और ठीक से इलाज नही होने के कारण उनका निधन हो गया| ये संकनपल्ली ब्लाक-उसूर के रहने वाले थे| नक्सलियों के हिंसात्मक रवैया देखकर डरे हुए थे इसलिए अपने पूरा परिवार सहित बीजापुर में रह रहे हैं| पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से मिलने वाला सहयोग अभी तक नही मिला है, मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पिता और माँ को नक्सलियों ने मारा, अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं मिला...

जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से नागेश सोडी बता रहे हैं कि उनके पिता जी को 2005 और माता जी को 2013 में नक्सलियों ने जंगल में ले जाके बिना कोई कारण ही जान से मार दिया। ये साथी ग्राम-गलगम, ब्लाक-उसूर के रहने वाले हैं| नक्सल हिंसा के डर से वे शांतिनगर बीजापुर में रह रहे हैं| इन्हें सरकार की तरफ से कोई भी मदद नही मिली। रोजी-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग करते हैं। दिए गये अधिकारियों के नम्बरों में बात कर पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता दिलाने में मदद करें| कलेक्टर@9977001253, CEO@7853220069. (183657) MS

Posted on: Jan 23, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »