वनांचल स्वर : दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार -

वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी लोगो को दाद, खाज, खुजली, का घरेलू उपचार बता रहे है, तिल्ली का तेल 100 ग्राम, नारियल का तेल 100 ग्राम, दोनों को मिलकर रख लेवे| उसमे नीम की पत्ती 25 ग्राम, गवार पाटा का गुदा 25 ग्राम और गेंदा का फूल 50 ग्राम, उन सबको साफ कर गर्म हुए तेल में पकावे और जब ये जल जाए तब उसको उतारकर जब वो गुनगुना रहे तब उसमे एक चम्मच हल्दी और दो कपूर की टिकिया 5 ग्राम डालकर मिला लेवे और ठंडा होने को रख देवे और जब वो ठंडा हो जाये तो उसको छानकर कांच के सीसी में सुरक्षित रख लेवे | लगाने की विधि रुई में तेल लेकर जहाँ-जहाँ दाग, खाज, खुजली, एग्जिमा सौराइसिस है वहां सुबह शाम दोनों समय लगावे और उसको कपडे ढक के रख देवे| साबुन का प्रयोग न करें, मुल्तानी मिटटी या काली मिटटी का प्रयोग करें| परहेज मिर्च, मसाले, तेल, खटाई घरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें| खासकर बैगन, चना, मटर, उड़द, मसूर की दाल, सेमी, मछली आदि का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों से संबंधित समस्या जैसे बालों के टूटने, झड़ने और दोमुहे बाल होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो इस समस्या से पीड़ित हैं वे भृंगराज का पंचाग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, तना सभी का मिश्रण 1 किलो, बरगद के कोमल पत्ते 1 किलो, अलसी का तेल 2 लीटर और 1 गिलास पानी ले, और लोहे की कढ़ाही में 2 लीटर तेल डालकर गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाये तो भृंगराज का पंचांग डाले उसके जल जाने के बाद बरगद के पत्तो के छोटे-छोटे टुकड़े कर डालें, जब दोनों जल जाये तो कढ़ाही को ठण्डा कर लें, ठण्डा हो जाने पर छानकर उसे सीसी में रख लें, रात को 10-15 ml तेल सिर में हल्के हाँथ से मालिस करना है और सुबह मुल्तानी मिट्टी से बलों को धोयें | बालों में शैम्पू, साबुन का प्रयोग न करें, 1-1 चम्मच आंवले का चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 01, 2018. Tags: HAIR HD GANDHI PROBLEM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : श्वेत कुष्ठ चर्मरोग का घरेलू उपचार -

नवाडी, जिला-बोकारो, (झारखण्ड) से वैद्य निर्मल महतो आज हम लोगो श्वेत कुष्ठ चर्मरोग का घरेलू उपचार बता रहे है, वे बता रहे हैं कि गौ मूत्र 100 ग्राम, नीम पत्ती 100 ग्राम, गोबर रस 100 ग्राम, बाउची चूर्ण 100 ग्राम, इन सभी को मिलाकर एवं पीसकर लेप बना ले| इस लेप को लगाने से श्वेत कुष्ठ एवं सभी प्रकार के चर्मरोगो में शीघ्र ही आराम मिलता है| पुर्नोवा, मूल, अर्जुन छाल को गौ मूत्र में पीसकर लगाने से भी श्वेत कुष्ठ में आराम मिलता है| अम्ल एवं लवण रस युक्त भोजन, बैगन, छोले, अचार, तली चीजे, मैदा एवं बेसन के बने हुए खाद्य पदार्थ, पिज़्ज़ा बर्गर, दूध, दही, गुड, तिल, लहसुन, गरम मसाला, और साबुन, शेम्पू एवं चन्दन का अत्यधिक प्रयोग न करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8674868359.

Posted on: Apr 01, 2018. Tags: NIRMAL MAHTO SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : कड़ी पेड़ के दाने खाने से शरीर स्वस्थ रहता है (गोंडी भाषा में)

रानेश कोर्चा महाराष्ट्र से है जो अभी ग्राम पाटनकस छत्तीसगढ़ में है और वे गोंडी भाषा में कड़ी के दाने के बारे में बता रहे है जिसको बच्चे लोग चावल के साथ खाने में बहुत पसंद करते है और उसके दाने के उबालकर भी खाया जाता है. वे कह रहे हैं कि उसमे बहुत पौष्टिक आहार रहता है और उसको खाने से शरीर स्वस्थ रहता है | उसको ज्यादातर गाँव के क्षेत्रो में खाया जाता है| ऐसे कई प्रकार के कड़ी, इमली, चार है | इस तरह की चीजे शहरो में नहीं है | इसलिए शहर के खाने में और गाँव के खाने में बहुत अंतर होता है | कड़ी के दानो को गाँव के बच्चे लोग बहुत चाव से खाते है और उसको खाकर बहुत खुश रहते है| ये ज्यादातर जंगलो में मिलता है| रानेश कोर्चा@7588774369.

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RANESH KORCHA Gondi SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : स्वास्थ्य से सम्बंधित अच्छी आदतों के बारे में जानकारी (गोंडी भाषा में)

तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव स्वास्थ्य से सम्बंधित अच्छी आदतों के बारे में गोंडी भाषा में बता रहे है- 1. रोज सुबह 5 बजे उठना चाहिए | 2. रोज सुबह मुंह धुलने के बाद एक लीटर पानी पीना चाहिए | 3. खाना खाने से पहले हाथो को साबुन से धुलना चाहिए | 4. सुबह 8 बजे से खेती काम करना चाहिए और ज्वार की रोटी, गेहूं की रोटी और दही खाना चाहिए | 5. रोज 4 से 6 बादाम खाना चाहिए | 6. रोज शाम को हरी सब्जी या दाल रोटी और दही खाना चाहिए | 7. सप्ताह में एक दिन मेती भाजी और करेला खाना चाहिए | 8. रोज केला, जाम या सेब का फल खाना चाहिए | 9. रोज एक गिलास दूध पीना चाहिए | 10. रोज नारियल पानी और दही पीना चाहिए | 11. एक दिन के आड़ में उबला हुआ अंडा खाना चाहिए | 12. रोज आधा घंटा व्यायाम करना चाहिए | 13. रोज 8 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए | 14. रोज 10 तक सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे उठ जाना चाहिए | उससे अपना शरीर निरोगी रहता है|

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »