हेल्पलाइन नंबर पर बात नहीं हो रहा है, खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें...

नया गाँव, गली न. 4, सेक्टर 87, फेस 2 नोयडा (उत्तर प्रदेश) से लालबाबू दास बता रहे हैं वे छपरा जिला बिहार के निवासी हैं, नोयडा में काम करने के लिये आये थे, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, मदद के लिये उन्होंने हेल्पलाईन नंबर में कॉल किया लेकिन उसमे बात नहीं हो पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9555821814. (165346)

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LALDAS BABU NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

विकलांग हैं, राशन कार्ड नहीं है, राशन की समस्या होती है...

ग्राम-मनकादार, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामशरण कोल और लुगगरहा बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे विकलांग हैं एक देख नहीं सकते हैं दूसरे हांथ से विकलांग है, भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753958083. (165236)

Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA ROSHANLAL VISHKARMA SONG VICTIMS REGISTER

राशन दिलाने में मदद करें, जिससे परिवार को भोजन मिल सके...

बरबसपुर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेम बाई बता रही हैं कि लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं जाते हैं, काम बंद है, जिससे घर में खाने की समस्या हो रही है, राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है, इस समय सरकार जो व्यवस्था परिवारों को दे रही है अभी तक उन्हें नहीं मिल पाया है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे परिवार को भोजन मिल सके : संपर्क नंबर / प्रेम बाई@9589753309. (165248)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड और टोकन नहीं है इसलिये राशन नहीं मिलता है...

ग्राम-गरभे, पंचायत-डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीला कोल कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, टोकन नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वे सोसायटी राशन लेने गये थे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8085774384. सेकेट्री@8827385836. (165188)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: AMRITLAL CHARMKAR CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां...गोंडी भाषा में-

राजोंतिन मंडावी और कन्हैयालाल केवट कोरोना से बचने के लिए गोंडी भाषा में बता रहे है कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए हम लोगो को हमेशा साबुन से हाथ धोना चाहिए बगैर साबुन से हाथ धुले खाना नहीं खाना चाहिए | बाहर घूमते समय हमेशा मुंह नाक को मास्क या उरमाल बांधकर ही बाहर निकले | अगर कोई लक्षण जैसे खांसी, बुखार, जैसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत पास के अस्पातल में जाए |

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: GONDI CORONA KANHAIYALAL KEWAT RAJONTIN MANDAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »