हम है हिन्दुस्तानी प्यारा भारत देश हमारा है...गीत
ग्राम पंचायत-घोघरी मलाया, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) के कन्हैयालाल केवट अपने साथियों के सांथ गीत सुना रहे हैं :
हम है हिन्दुस्तानी प्यारा भारत देश हमारा है-
पेड़ लगा लो पानी रोको होगा तभी गुजारा-
पेड़ो से हमको मिलता है शुद्ध हवा और फूल-
पेड़ से खटिया मचिया बनता,बनता घर स्कूल-
पेड़ बना है नाव नदी में सबको किया किनारा-
पेड़ से बनता टेबल कुर्सी और खिड़की दरवाजा-
पेड़ो को ही चुन-चुन करके बैल गाड़ी को साजा-
पेड़ो से हल जुवा बना है किसने इसे विचारा-
पेड़ो छाया मिलती है, मिलती है हमें जलाऊ-
पेड़ो से ही न बह पाती धरती की उपजाऊ-
पेड़ लगाने से मानव तन फिर से मिले दोबारा-
हम है हिन्दुस्तानी प्यारा भारत देश हमारा है...
Posted on: Sep 12, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : एक वृद्ध वैद्य से बातचीत-
ग्राम पंचायत-चर्चडी, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में कन्हैयालाल केवट के साथ आज एक वृद्ध वैद्य रामलाल मार्को जी हैं जो वन्य जड़ी बूटियों के द्वारा पाटा, धात, बवासीर, हड्डियों के टूटने आदि की दवा देते हैं वे बता रहे हैं कि ये दवा खोजने के लिए उनके गाँव के पास ही लक्षी नामक वन में जाते है जो हरा और चर्चडी गाँवों के बीच में है, ये औषधि जेठ वैशाख के महीने में नहीं मिल पाती है ये एक साल से ये दवाइयां दे रहे हैं औषधि प्राप्त करने के लिए इन नबर पर संपर्क कर सकते हैं.@8120852073 उनका कहना है कि हमारे आसपास पाए जाने वनस्पतियों में हमारे अनेक रोगों का निदान है और हमें उनका जानकारी प्राप्त करने के बाद अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए . केवट@8225027272
Posted on: Sep 12, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल पर : ग्रामीण वैद्य से एक चर्चा-
ग्राम-पचासीपारा, पंचायत-बमनी, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा से कन्हैयालाल केवट एक ग्रामीण वैद्य से बीमारियों के अनुसार जड़ी-बूटियों की जानकारी ले रहे हैं यह वैद्य अपने ही गावं के जंगल से जड़ी-बूटियों को लाते हैं और दावा करते हैं यह मुख्यतः स्वप्नदोष, पथरी, गर्मी आदि की दवाएं देते हैं पर वे बता रहे हैं कि आजकल बहुत काम ही लोग उनसे दवा लेने आते हैं. वे बता रहे हैं कि गरमी रोग में ख्म्भार पेड़ का प्रयोग करते हैं और पथरी में कोर्या जड़ी का प्रयोग करते हैं अधिक जानकारी के लिए इन्हे फोन लगाकर बीमारी या दवा के विषय में जानाकरी प्राप्त कर सकते हैं | जन्गीराम वैद्य@9754613970. कन्हैयालाल केवट@8225027272
Posted on: Sep 10, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
शंकर जी के मंदिर जाबे गौर मैया देही वरदान रानी के सोहगवा...
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट ग्रामवासी महिलाओं से एक सुहगवा गीत सुन रहे हैं:
शंकर जी के मंदिर जाबे गौरा मैया देही वरदान-
पहले मागब अपने मांग के सेदुरा-
सेंदुरा अमर हो जाए –
दूसरा मागब अपने माथे की बिंदिया-
बिंदिया अमर हो जाए-
शंकर जी के मंदिर जाबे गौरा मैया देही वरदान
रानी के सोहगवा... कन्हैया लाल केवट@8225027272
Posted on: Sep 02, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
जगह-जगह तोर ज्योति जले हे जय हो गजानन स्वामी...भजन गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अपने साथियों के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
जगह-जगह तोर ज्योति जले हे जय हो गजानन स्वामी-
चला चली पूजा करे ला मिल जुल के संगवारी-
माता तोर पार्वती पिता महादेवा-
लड्डूवन के भोग लगे संतकर देवा-
भादो के महिना तोर पूजा होय जय हो गजानन स्वामी-
पान चढ़े फुल चढ़े और चढ़े मेवा...
