अधिक ग्रामीण बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में नहीं जुड़ पा रहे, यदि जल्दी स्कूल खुल जाये तो अच्छा होगा...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से एन जे ढाकरे जी बता रही हैं कि ये गवरमेंट हॉस्टल स्कूल कोठी में 4 वर्ष से सुप्रिटेनडेंट के पद पर हैं गर्ल्स हॉस्टल को देखती है इनके हॉस्टल में 65 छात्राएँ हैं ये 1 से 10 कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं और इसके अलावा बच्चों की जरुरते पूरी करना उन्हें मार्ग दर्शन कराना अभी जैसे स्कूल बंद है तो शासन ऑन लाईन पढाई शुरु किये हैं तो कुछ बच्चों के पास मोबाईल फोन न होने के कारण पढाई पूरा नहीं हो पाता यदि कुछ दिन देखने के बाद स्कूल खुल जाये तो अच्छा होता, शायद पहले बड़ी कक्षाओं जैसे 10 वीं को पहले शुरू किया जाए जिससे उनका कोर्स पूरा हो सके :(169809) CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DHAKRE EDUCATION PROBLEM N J SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल बंद हैं पर शिक्षक छोटे छोटे समूह में मास्क लगाकर शिक्षण जारी रख सकते हैं और पेड़ लगाइये...
ग्राम पंचायत-हडगाँव, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हडगाँव के शिक्षक रविन्द्र कुमार वैष्णव बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को सन्देश दे रहे हैं | वे कह रहे हैं कि अभी कोरोना काल चल रहा है लेकिन पढाई अभी बंद नहीं है, उनके शाला में यह जारी है | विद्यार्थी www.cgschool.in या वेबेक्स से भी पढ़ाई कर सकते हैं| और शिक्षक भी चाहें तो अपने मोहल्ले में 2 चार विद्यार्थियों का ग्रुप बनाकर, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर पढाई जारी रख सकते हैं और साथ में यह सन्देश भी देना चाहते हैं कि बच्चों के साथ स्कूल के आसपास पेड़ पौधे की सुरक्षा का काम करें, नए पेड़ लगाएं अनावश्यक घर से न निकलें :संपर्क-रविन्द्र कुमार वैष्णव@8839438387.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: EDUCATION RAVINDRA KUMAR VAISHNAV CG
सरकार आदिवासी बच्चों को बाहर पढ़ने में मदद कर रही हैं, यह बहुत अच्छी योजना है हम खुश हैं...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से निर्मला विजय सेडमें उनकी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रही है कि 5 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब बच्चों को सरकार की एक विशेष योजना के कारण पढना-लिखना बहुत आसान है सरकार कि यह योजना मुझे बहुत अच्छी लगी मेरे 3 बच्चे नागपुर में पढ़ रहे हैं गरीब आदिवासी बच्चों के लिए ऐ सुविधा बहुत बढ़िया है सोख्या विजय सेडमें बता रही है कि पहली बार जब नागपुर गई तो अजीब लगा लेकिन अब बहुत सारे फ्रेन्ड है जिनसे मै हर तरह कि बातें शेयर कर सकती हूँ टीचर से प्रश्न पूछने पर अच्छे से इस्क्प्लेंन करती है इसलिए बहुत अच्छा लगता है(169719) CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION NIRMLA VIJAY SEDME
दृष्टिबाधित, मूक, बधिर बालक बालिकाओं को इस स्कूल में दाखिला दिला उच्च शिक्षा प्राप्त कराएं...
गोरबहरी, थाना-तमनार जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार बता रहा है कि यदि आप किसी दृष्टिबाधित छात्र छात्राओं को जानते हैं तो उनके लिए नंदा अंध मूक बधिर विद्यालय भगवानपुर जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में दाखिला दिला कर उच्च शिक्षा प्राप्त कराए और उनको उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कराएं जहा भी दृष्टिबाधित छात्र एंव छात्राएं हो यह जानकारी उन लोगों सूचित करें. इस समय लॉकडाउन के कारण दाखिला नही लिया जा रहा है जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा जिसकें पश्चात् दाखिला का कार्य फिर शुरू करेंगे | 9993567624 इस संपर्क नंबर के माध्यम से अधिक जानकारी ले सकते है. संपर्क@9516276626. RK
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: EDUCATION HANDICAPPED RAIGARH CG SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
स्कूल कब खुलेगा पता नहीं पर विद्यार्थियों के साथ सफाई और पौधे लगाने का काम शुरू किया हूँ : शिक्षक
ग्राम पंचायत-हडगाँव, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से शिक्षक रविन्द्र कुमार वैष्णव अपने स्कूल के एक विशेष अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं | वह प्राथमिक शाला नवलपुर में अपनी सेवा देते हैं जिसे हाल तक एक क्वारंटाइन केंद्र की तरह उपयोग किया जा रहा था वे कह रहे हैं जितने श्रमिकों को विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था, वे अपने घर लौट चुके हैं | भवन खाली हो चूका है, आगे स्कूलो को खोलने का कार्य सरकार द्वारा किया जाएगा| पर उसके पहले आस पास की सफाई के लिए वह अपने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं बहुत गाजर घास उग आये हैं, कई पेड़ लगाए थे उनको संरक्षण की ज़रुरत है जो वे अपने विद्यार्थियों के साथ आजकल कर रहे हैं :संपर्क प्रवीण कुमार वैष्णव@8839438387. (169473) NP
