सीसी रोड नही होने से आने जाने होती है परेशानी...कृपया मदद करें
ओझा पारा, ग्राम पंचायत-लक्खापुरी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा, माला बाई, गणेश्वरी कोर्राम, बता रहे हैं, कि उनके गाँव में इन्द्रा के घर से माला बाई के घर तक सीसी रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में उन्हें आने-जाने में बहुत तकलीफ होता है| कई बार उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं,लेकिन आज तक प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7828077644, CEO@7247497636.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: CG INDRA MALA KONDAGANV PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
रामनाथ बघेल, ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बात कर रहे हैं कि इनके गाँव के वार्ड न.3 में पानी की बहुत समस्या है, नल-जल योजना के लिए के लिए उन्होंने आवेदन किए है| लेकीन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587020064, सरपंच@6263363505, सचिव@9406400446,
सीईओ@9406166884.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BASTAR CG DRABHA PROBLEM WATER
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा...भोजपूरी गीत-
ग्राम पंचायत-केसल, जिला-संबलपुर (उत्तरप्रदेश) से योगेन्द्र एक भोजपूरी गीत सुना रहे हैं:
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा-
तोहे खुदा खेर करे खूब है करिश्मा-
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा-
तोहे खुदा खेर करे खूब है करिश्मा-
गोरे-गोरे मुखड़ा पे काले-काले चश्मा...
Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BHOJPURI SAMBLPUR SONG UE YOGENDRA
जौने घड़ी से आईयो मोसाफिर...गीत-
ग्राम-मवई, पोस्ट-अलहिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक
गीत सुना रही है:
जौने घड़ी से आईयो मोसाफिर-
वो गाड़ी जाने वाली है-
राम नाम का टिकट कटा लो-
बाबुल से फरमाती है-
वो गाड़ी जाने वाली है-
जौने घड़ी से आईयो मोसाफिर...
Posted on: Jul 09, 2022. Tags: BANDHA PAL SONG SURENDRA UP
पीड़ितों का रजिस्टर: छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हो कर चार साल से अधिक हो रहा है जमीन पट्टा
ग्राम-चेटपॉट,ब्लॉक-माँगापेंटा, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से श्यामला सलमान बता रहे है,कि छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हो कर चार साल से अधिक हो रहा है| तेलंगाना सरकार कि और से दो-तीन एकड़ जमीन मिला था पर उस जमीन का पट्टा नहीं बनने के कारण वहां के फारेस्ट विभाग के लोग उनका जमीन को कब्सा कर लिया और पट्टा बनेगा बताकर हर घर में एक-एक हजार रूपये लिए पर आज तक पट्टा नहीं बना आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि तेलगाना सरकार कि और से जमीन पट्टा कि मदद कर दिया जाये तो उन आदिवसियों के लिए नई जिंदगी बन सकता है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@6300928946.
