हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का गंदा पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-कुरली, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) प्रभुनाथ ठाकुर बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में हैंडपंप खराब हो गया है, 2-3 साल से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| 50 घर की बस्ती है वहां के लोगों को आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है इस समस्या को लेकर PHE के पास आवेदन किए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके के हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें: संपर्क@9479157295, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694. (181626)
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM GUHAR LOHANDIGUDA PRABHUNATH THAKUR WATER
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम-नेगानार, पंचायत- नेगानार, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला बस्तर, से बबली ठाकुर पानी की समस्या बता रहे हैं, नल में पाइप कम लगने के कारण शुरू से पानी कम आ रहा है, जिससे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए नाला का पानी पीना पड़ता है जिससे बीमारियों का खतरा रहता है इसके लिए ग्राम सभा, शिविर में भी आवेदन दी गई है पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए से सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ।संपर्क नंबर@8120033420, सरपंच@8959585593, सचिव@9340389958, सीईओ@8889251366.(181690) GT
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BABLI THAKUR BASTAR PROBLEM GUHAR LOHANDIGUDA WATER
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत बड़ेकिलेपाल (पाइपपारा) जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती जगनी ठाकुर हल्बी में एक गीत सुना रहीं है-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय-
ऐता चुहान आय, ऐका चोशान आय-
ऐका चुमान आय, ऐका रुझान आय-
छत्तीसगढ़ चो मान सुसायती दूकान-
ऐसन आय सत रंग-रंग किना-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG HALBI JAGNI THAKUR SONG
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू...हल्बी गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल पाइकपारा-1 ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से जमनी ठाकुर देवकी एवं उनके साथी हल्बी भाषा में विवाह के समय गाये जाने वाला गीत सुना रहे हैं:
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू-
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू-
ए बाट कायके जासे रे झुमुक झुमाली जानू-
ए बाट कायके जासे रे झुमुक झुमाली जानू-
कहाँ जासीत बलिस रे झुमुक झुमाली जानू-
कहाँ जासीत बलिस रे झुमुक झुमाली जानू-
मारी मारी रे नौन्दल जावां रे-
मारी मारी रे नौन्दल जावां रे-
कोनो मारी रे नौन्दल जावां रे-
कोनो मारी रे नौन्दल जावां रे...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SONG JAMANI THAKUR
मेरा प्रधान मंत्री आवास योजना के तरफ मिलना चाहिए वह नही मिला हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल (पाइकपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी ठाकुर बता रही हैं कि उनको प्रधान मंत्री आवास योजना के तरफ से घर नही मिला, 4 परिवार होते हैं, जबकि उनका गरीबी रेखा में नाम जुडा हैं, अभी उनका एक रूम का घर हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के घर बनवाने में मदद करें : सरपंच@6268603669, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762.संपर्क नम्बर@7697127311.(186289) GT
