मन की वीणा से गुंजित स्वर मंगलम...स्वागत गीत
ग्राम पंचायत रावघाट, जिला खुशीनगर उत्तरप्रदेश से मानी चौरसिया एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
मन की वीणा से गुंजित स्वर मंगलम,
गीत की वीणा गुंजीत स्वर मंगलम,
प्रेम मंगलम मन के वीणा से गुंजित,
ध्वनि मंगलम देव की पूजा करें, आज हम,
हम करते मिल के सुमन आज हम...
Posted on: Sep 21, 2022. Tags: KHUSHINAGAR SONG SWAGAT UP
समूह के कार्यों की जानकारी
ग्राम पंचायत धर्माबेड़ा, ब्लाक- बास्तानार,जिला- बस्तर ( छतीसगढ़) हंसमणि कश्यप जी समूह के बारे में बता रही है कि ये दीदी समूह चलाती हैं और इनके समूह का नाम शिवशक्ति समूह है| इस समूह में 11 सदस्य हैं और हर हफ्ते मे एक बार रविवार को सभी महिलायें 20 रुपये जमा करते हैं| इस जमा पैसा को खाते में जमा करते है और बाद में बैक से लोन लेते है| बैंक द्वारा दिया गया लोन को सभी महिलायें बाँटकर अपना धंधा शुरू करते है|जो पैसा लाभ में मिलता है उसे रखकर बैंक को वापस कर देते हैं परंतु अब लॉक डाउन में काम धीमा हो गया है,परिवार का पालन मुश्किल हो रहा है| नंबर 7646868500.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DHARMABEDA HANSMANI KASHYAP SAHAYTA SAMUH SWA
स्वास्थ्य स्वर : बीमारी के वक्त लोगों को परहेज करने की आवश्यकता होती है...
छोटे डोंगर, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गांव के वैद्य हेमचंद मांझी से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं कि उनके पास कैंसर, दमा, मिरगी बीमारी से पीड़ित लोग आते हैं| वे बता रहे हैं| जो व्यक्ति केंसर से पीड़ित हैं| वे हल्दी, उड़द की दाल, कुंदरू, बूंदी, कोचई, आम, ईमली खटाई का सेवन न करें | परहेज करने से ही बीमारी को ठीक किया जा सकता है| बीमारी से संबंधित जानकारी के लिये दिये गये नंबर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य हेमचंद मांझी@9407954317.
Posted on: Jun 27, 2022. Tags: CG HD GANDHI NARAYANPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
तोर बिना राजा मै कैसे जियों न...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-रनहा, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से पिंकी जायसवाल एक गीत सुना रही हैं, जिसके बोल है, “तोर बिना राजा मै कैसे जियों न” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG JANJGIR CHAMPA PINKI JAYASWAL SONG
स्वसहायता समूह की जानकारी
ग्राम पंचायत-धर्माबेदा,ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दीदी बता रहे हैं ,इनका नाम महेश्वरी कश्यप है और वे आभियान सक्रिय के पद में जुड़े हैं|उनके गाँव में बस 2 ही समूह है और इस समूह में दीदी लोग गाँव मे मीटिंग एक साथ मिल कर समूह चर्चा करते है| समूह में सभी लोग 10-10 रुपये जमा करते है और ज्यदा पैसा होने से बैंक में जमा करते है| बैंक में लोन निकालने से समूह को फायदा होता है, लोन के पैसे से समूह के लोग गाँव मे कोई न कोई धंधा लगाते हैं| धंधे से लाभ के पैसे को रखकर बाकी बैंक में लोन पटा दिया जाता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648090852.
