आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बकरी के पेशाब से दमा का इलाज-
ग्राम-सलेय्या कला, पोस्ट-सावरी बाज़ार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दे रही है कि कैसे बकरी के पेशाब से दमा और खांसी का उपचार किया जाता है. छोटे बच्चों को इंजेक्शन नही लगाते है बचपन में तो अगर उनको सर्दी खांसी हो जाती है तो क्षेत्र के लोग सुबह सुबह गर्म बकरी का मूत्र २ चम्मच पिला देने से ठीक हो जाते है. किसी को दमा साँस की बीमारी हो तो वो भी सुबह एक कप बकरी का मूत्र पीने से ठीक हो जाता है. वे बता रही हैं कि गाँव के लोगों के पास पैसे काम होते हैं इसलिए इस तरह की प्राकृतिक चिकित्सा उनके लिए अधिक उपयोगी है इस तरह की चिकित्सा में साइड अफेक्ट भी नहीं होता। सविता धुर्वे@7509070023.
Posted on: Mar 29, 2017. Tags: SAVITA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
सुरवे डार रे डार नवे माता डार नवे-नवे भाभी नवे माता...गोंडी गीत -
ग्राम-सल्लेयाकला, पोस्ट-सावरी, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
सुरवे डार रे डार नवे माता डार नवे-नवे भाभी नवे माता-
डोडा ते अत्ता भाभी दिकड़ी सुकिले-
इके अके उड़ना के दिकड़ी मरुन्गता-
कुवा ते अत्ता भाभी येर तयाले-
इके अके उड़ना के बाल्टी मरुंगता-
सुरवे डार रे डार नवे माता...
Posted on: Mar 24, 2017. Tags: SAVITA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
संकल्प: जो जमीनें महिलाओं के नाम है वह एक इंच किसी भी खदान या कम्पनी वालो को नही देंगे...
सविता विकास खण्ड-तमनार, जिला- रायगढ, (छत्तीसगढ़) से बता रही हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर १०००० महिलाओं को आज सम्मानित किया गया. कार्यक्रम शुरुआत से पहले महिलाओं द्वारा हाथ में लाठी लेकर रैली निकाली गई और ऐलान किया गया कि सरकार सुनले आज कि जो जमीने महिलाओं के नाम है वह एक इंच भर किसी भी खदान या कम्पनी वालो को नही देंगे, इसके बाद ग्राम सभा के माध्यम से ५,वी अनुसूची पैसा कानून के तहत अपनी ग्राम पंचायतो में गैर कृषि कार्य के लिए किसी को भी अनुमति नही देंगे, मौजूद महिला सरपंच जानकी राठिया ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानते हुए ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की शक्ति को जोड़कर आगे आना होगा. सविता@7587163174
Posted on: Mar 08, 2017. Tags: Savita Raigarh
मेल तिगा फू पन्दिर ओले, मसका सिकटकी वैल ओले...गोंडी गीत
सविता सोढ़ी ग्राम पोस्ट-उसूर जिला- बीजापुर (छत्तीसगढ़ ) से एक गोंडी गीत सुना रही हैं, यह तेलुगु मिश्रित गोंडी है :
मेल तिगा फू पन्दिर ओले-
मसका सिकटकी वैल ओले-
नी पादम मिन्दा पुट्टी मच्चाने-
चेलेमा,तोडा पुट्टीन रुडाम तीरचा-
कुंटा ने चेलेमा तोडा पुट्टीन-
नी पुट्ट रुडाम तीरच कुंटा-
ने चेलेमा पेदा मेन्सी वै-
पुसीन नुड़े आड़ पिल्ला पै अमचल एनों-
चुसे दानी चुडोद अन्ताल नटवे-
चोटा नवोद अंटाल-
पेंदा मंसी वै पुसीन नुड़े आड़-
पिल्ला पै अमचल एनों-
अटा मन्तींन अन्नागाल चेलेमा-
नी चिन्ना नाटीक श्रीनीलू-
अम्मा चेलेमा अड़वीलोना-
नमिली ओले मसका सिकटकी-
वेनेल ओले...
Posted on: May 22, 2016. Tags: SONG Savita Sodi VICTIMS REGISTER
हो रे रे रे मोह लाइन जूल गए...बांसुरी के साथ लोकगीत
ग्राम-लुरगीकला, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुखराम जी बांसुरी की धुन पर स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत में प्रकृति वर्णन किया जा रहा है:
हो रे रे रे मोह लाइन झूल गए-
काजोगे काटेकला बांसे मोह लाइन झूल गए...
