नहर बन जाने से माकान गिर गये योजना अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें...
ग्राम-गढ़वा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार कोल बता रहे हैं उनके गाँव में 3 साल पहले एक नहर बनाई गयी जिसके बाद उनका आवास प्रभावित हो रहा है, उनको रहने का आवास नही दिया गया और मुवावजा नहीं दिया गया, नहर होने से उनके कच्चे माकन गिर गये जिसके करण वे बेघर हो गये, उन्होंने मुवावजा के लिये आवेदन किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, उनका कहना है उन्हें आवास योजना के अंतर्गत माकन दिलाया जाये, जिससे निवासी अपना जीवन यापन कर सके: संजय कुमार कोल@9685551865.
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANJAY KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के पावन भुइंया...कविता-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार साहू एक कविता सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के पावन भुइंया-
वही माटा माटी गा – जिन मा उपजे बदरहा धान-
बोर बासी मा अडबड मिठाथे गा-
सुर लगाके खाबे संगी-
चिर्कोटी पाताल के चटनी मा...
Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG KABIRDHAM POEM SANJAY SAHU SONG VICTIMS REGISTER
जिसने तुझे जनम दिया रे दिल उनका नहीं दुखाना...गीत-
ग्राम-नवादा, पोस्ट-जवरा, जिला-चतरा (झारखण्ड) से संजय कुमार राना एक गीत सुना रहे हैं:
माँ बाप से बढकर जग में, कोई दूजा नही है खजाना-
जिसने तुझे जनम दिया रे दिल उनका नहीं दुखाना-
जिस माँ ने तुझे नौ महीने, अपने कोंख में पाल रक्खा-
चाहे बेटा घर हो बहार, माँ बनती कभी न दुश्मन-
जिसने तुझे जनम दिया रे दिल उनका नहीं दुखाना...
Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAD SANJAY KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी...सरस्वती वंदना-
ग्राम-नवादा, जिला-चतरा (झारखण्ड) से संजय कुमार राना एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी-
ज्ञान की अद्भुत सागर माता कमल आसन-
तुमको भाता ज्ञान की बिडिया खोल हमारी-
जय-जय हंसवाहिनी दर-दर मईया भटक रहे हैं-
ज्ञान की मोती खोज रहे हैं अम्बर आते द्वार तुम्हारे-
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND SANJAY KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
साय रीला री री ला रीला...गोंडी जोहार गीत
ग्राम-मर्काछुवा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजय मंडावी के साथ मंजारो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
री री लोयो री री ला री री लोयो री री ला-
री री ला री री ला रीला-
साय रीला री री ला रीला-
जोहार-जोहार लिंगो मुद्या-
जोहार-जोहार लिंगो मुद्या-
निकुन जोहार लागी रा-
ऐ बाबा निकुन जोहार लागी रा-
री री ला री री ला रीला...
