अरे सोने सुपलईया बनबबा मोरे बाबा...सुहाग गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक गीत सुना रही हैं:
अरे सोने सुपलईया बनबबा मोरे बाबा-
अरे बुदुरी खेलन हम जाब-
रानी के सोहागवा-
अरे दुदरी खेलन हम जाब-
अरे दुदरी खेलत-
होइगय दिन दुपहरिया-
अरे जईहैं बिरुज तर सोर... (AR)
Posted on: Jul 05, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
परछन गीत-बियाह लाये रघुबर जानकी का,बियाह लाये रघुबर जानकी का...
दोंदर कालोनी जिला रीवा मध्यप्रदेश से रानी बहनी दरबर से परछन गीत सुना रही है
बियाह लाये रघुबर जानकी का,बियाह लाये रघुबर जानकी का
अपने का लाये रामा हांथी उऊ घोडा-2
सजाये लाये रामा हो जानकी का-2
बियाह लाये रघुबर जानकी का-2
Posted on: Jul 05, 2020. Tags: BAHANI DARBER JILA MARRIAGE MP RANI RIWA SONG VICTIMS REGISTER
आवेदन करते हैं लेकिन योजना का लाभ नहीं मिलता है...संपर्क कर मदद करें-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी कुसुम कुमारी बता रही हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती है, सरपंच सचिव से बोलने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, ज्ञानेद्र सिंह बता रहे हैं, किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है आवेदन किये 1 साल हो चुका हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि योजनाओ का लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9981971597. (170366) (AR)
Posted on: Jul 04, 2020. Tags: MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है, झोपड़ी में रहती हूँ, बारिश के दिनों में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-लोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ राजरानी है जो बता रही है कि रहने के लिए घर नहीं है झोपडी में रहती है जो बहुत टपकता है, उनके साथ में छोटे-छोटे बच्चे है, बरसात के दिनों में भीग जाते है ठंडी लगती है बारिश होने पर कही भी नहीं जा पाते है, लॉकडाउन के कारण काम भी नहीं कर पा रहे है उनके पास पैसे भी नहीं रहता है उसके कारण दावा भी नहीं ले पाते है बहुत परेशानी हो रही है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है की रहने के लिए घर दिलवाने में मदद करें :संपर्क@8085848023, C.E.O.@9407803480, सचिव@9755289522. (170500) NM
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM RAJRANI REWA MP SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
लक्ष्मण लिए है बाण रामा हरीनिया मारे...एक चौथी गीत-
ग्राम-दोंदर कालोनी, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से रानी एक चौथी गीत सुना रही है:
लक्ष्मण लिए है बाण रामा हरीनिया मारे-
जाइके हरिनिया कुवन बिछे बहती-
जग दिन कहे वोते रामा हरिनिया मारे-
जाइके हरिनिया बाघ बीचे बहती...
