कोरोना रे कोरोना जल्दी जा जल्दी जा...कोरोना गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना है कोरोना हाँ कोरोना हाँ-
कोरोना रे कोरोना जल्दी जा जल्दी जा-
बहुत हो चुका अब ज्यादा देर न लगा-
सब के काम धंधे चौपट हो गये सारे-
घर के भीतर कैदी हो गयें हैं सारे-
सूनी पड़े है गलिया और गलियारें-
निर्दोष भी तो मर रहे हैं बिन मारे...(AR)

Posted on: Jun 01, 2021. Tags: CG CORONA SONG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHRV

सुविचार : संतोष ही सबसे बड़ा सुख है...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गंधर्व सुविचार सुना रहे है :
मन क्रम वचन से किसी को हनी पहुंचाना पाप है-
आवश्यकता से अधिक घर में वस्तुओ का संग्रह करना पाप है-
संतोष ही सबसे बड़ा सुख है...

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV

नक्सल समस्या को हल करने के लिये विचार...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व जो दृष्टिबाधित हैं, नक्सली समस्या पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं| नक्सलवाद एक गंभीर समस्या है, इससे लोग शांति से नहीं रह पा रहे हैं| आदिवासी शांति से नहीं रह पा रहे हैं, उनका विचार है कि इस समस्या को हल करने के लिये नक्सलियों को बोलने का मौका दिया जाना चाहिये, जिससे पता चले कि वे क्या चाहते हैं| उन इलाके में रह रहे लोगो को रोजगार, शिक्षा दें| ताकि वे मुख्य धारा से जुड़ेंगे और जागरूक होंगे और परिवर्तन आयेगा|

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG PEACE SURVEY RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHRV

बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ...गीत-

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व बुध पूर्णिमा के अवसर पर संदेस देते हुये एक गीत सुना रहे हैं:
बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ-
आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ-
एक खिलौना बन गया दुनिया के मेले में-
कोई खेले भीड़ में कोई अकेले में-
मुस्कुरा कर भेंट हर स्वीकार करता हूँ... (AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV

करोना के टीके लगवायें प्यारे अच्छे दिन आये हमारे...कोरोना गीत-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
करोना के टीके लगवायें प्यारे-
अच्छे दिन आये हमारे-
मिलजुल कर स्वागत करते है हम सारे-
अच्छे दिन आये हमारे-
ये टीके बिलकुल देशी है-
ये जन जन के हितेसी है-
वैज्ञानिको को बधाई उनकी मेहनत रंग लाई...(AR)

Posted on: May 24, 2021. Tags: CG CORONA SONG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV

« View Newer Reports

View Older Reports »