बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
राजेश जुमे जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: EDUCATION RAJESH JUME
Impact : लॉकडाउन में राशन की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...
मंडावली दिल्ली से राजेश कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान राशन की बहुत समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद की से उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT DELHI RAJESH SONG VICTIMS REGISTER
बेरोजगार हैं अपने पंचायत में काम दिलाने में मदद करें जिससे बाहर न जाना पड़े...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, पोस्ट-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार कोल बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे थे, उनके पास आने के लिये कोई साधन नहीं था खाने की व्यवस्था नहीं थी, तब वे पैदल अपने घर आये हैं, उनका कहना है कि वे बेरोजगार हैं और वापस बाहर काम के लिये नहीं जाना चाहते हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें: रोजगार सहायक@9981375746. सेकेट्री@9755289522, सरपंच@9589992946. संपर्क नंबर@9981520826. (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: MP PROBLEM RAJESH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार, शरीर दर्द का घरेलू उपचार...
तामगढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से वैद्य राजेश भार्गव से बुखार, शरीर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुई नीम की छाल या पात्ता को लेकर आधा लीटर पानी में उबाल लें, जब पानी एक पाव बचे तो उसे सुबह खाली पेट में सेवन करें, लाभ हो सकता है, इसका सेवन 6 दिन तक करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं: संपर्क नंबर@9285544059. (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH JANJGIR CHANPA RAJESH BHARGAV SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मासिक अनियमितता का घरेलू उपचार-
ग्राम-चंडीपारा, विकासखण्ड-पामगढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से वैद्य राजेश भार्गव मासिक धर्म की अनियमितता होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, कुम्ही के छाल को लेकर आधा लीटर पानी में डालकर उबालें और जब 200 ग्राम पानी बचे तब उस पानी को 100 ग्राम सेवन करना है बाकि को दूसरे दिन सेवन करना है, सेवन करते वक्त पानी पूरी तरह ठण्डा होना चाहिये, ये प्रकिया 5 दिन करना है, इससे मासिक धर्म में आराम हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9285544059 CS
