15 लोगो के साथ फंसे हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, राशन दिलाने में मदद करें-
नानी दमन, दमन दीव से प्रदीप कुमार प्रजापति बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और अभी 15 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे है, वे वहां काम करने के लिये गये थे, लेकिन अभी काम बंद हो गया है, जिसके कारण पैसे नहीं मिल रहे हैं और राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8085514611. (165806)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DAMAN AND DIU PRADIP KUMAR PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से बचने के लिये नियम का पालन करें और दूसरो को जानकारी दें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्रीराम प्रजापति बता रहे हैं कि आज कोरोना वायरस महामारी चारो तरफ फैल रहा है जिसे रोकने के प्रधानमंत्री जी ने देश में लॉक डाउन किया है और लोगो से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें और सोसल डिस्टेंस बनाकर रखें, जो नियम सरकार ला रही हैं उसे पालना करें, ये सब हमारी सुरक्षा के लिये लाई गयी है, इसलिये हम सब इसका पालन करें तभी कोरोना वायरस से बच सकते हैं, जब बाहर से आप आते हैं तो साबुन से हाँथ धुलें उसके बाद कोई काम करें, भीड़ भाड़ में न जायें, जो भीड़ में जाते हैं उन्हें जागरूक करें क्यों संपर्क से ही ये वायरस फैलता है | संपर्क नंबर@8517876361.
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: AWARENESS CORONA MP REWA SHRIRAM PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों...देश भक्ति गीत
ग्राम-गढ़वई,जिला रीवा (मध्यप्रदेश ) से कंचन प्रजापति एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-
साँस थमती गई नब्ज जमती गई-
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया-
कट गये सर हमारे तो कुछ गम नही-
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया-
मरते-मरते रहा बाग पन साथियों-
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों...
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: KANCHAN PRAJAPATI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने के बाद आंगनवाड़ी में पानी की सुविधा हो गयी है...
ग्राम-पराद, पंचायत-रिमारी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुलसी प्रसाद प्रजापति बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 18 में आंगनवाडी के पास का हैण्डपंप ख़राब था| जिसके सुधार के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी, सी एम हेल्पलाइन में भी आवेदन किये थे| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| तब उन्होंने दो महीना पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 4 सितंबर 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9009392991.
Posted on: Sep 05, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SONG TULASI PRASAD PRAJAPATI VICTIMS REGISTER
सड़क में कीचड़ होने से आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-नमना, पोस्ट-बोगालो, थाना-प्रेमनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधमान राम प्रजापति बता रहे हैं| गाँव में सड़क ख़राब है| जिससे बारिश में कीचड़ हो गया है| आने जाने में दिक्कत होती हैं| निवासी शिवकुमार सोनी बाता रहे हैं| कीचड़ होने से आना जाना बाधित हो रहा है| दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8889449225. सरपंच@7354884445.
