हमारे गांव में 10 महीने से बिजली नही है, कृप्या मदद करें-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोरेलाल साकेत बता रहे है, कि उनके गांव में 10 महीने से बिजली नही है, वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, बहुत दिक्कत हो रही है| इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग के पास आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नही कगा है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबर से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: विद्युत विभाग@9522791485, संपर्क नंबर@9306140913.
Posted on: Jul 19, 2021. Tags: BIJALI GORELAL SAKET MP PROBLEM REWA
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम पंचायत-पंडरी, ब्लाक-छिनमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहें हैं कि उनको प्रधान मंत्री आवाज योजना का पैसा नहीं मिला था, उन्होंने सचिव-सरपंच के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से प्रधान मंत्री आवाज योजना का पैसा मिल गया| संपर्क@7281013471.GT
Posted on: May 04, 2021. Tags: IMPACT MP PROBLEM RAMESH YADAV REWA
हमारे गाँव में हैण्डपंप खराब हैं गाँव के लोग खेतो से पानी लाकर पीते है जिससे बीमार पड़ते है...
ग्राम-तितरी, पंचायत-सांवगेल, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से झिलकूराम मंडावी जी पानी की समस्या बता रहे है कि हैण्डपंप है लेकिन ख़राब हो गया है और गन्दा पानी निकलता है पंचायत में भी सूचना दिए पर भी नही हुआ अभी हम खेतो में कुंआ बना कर पानी पीते है जब गर्मी आ जाता है तो और परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योकि खेतो में पानी नही रहता है जिसका वार्ड क्रमाक 11 है अधिक जानकारी हेतु संपर्क नम्बर 7587057506, सम्बंधित अधिकारियों के नम्बर से बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें : सरपंच@9406105640, सचिव@9424126120, सी ई.ओ .बास्तानार@9406016762, विधायक चित्रकोट@9669056559, पी.एच .ई.विभाग@9827173133, ID(181824) MP.
Posted on: Nov 27, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप ख़राब है, नदी का गंदा पानी पीते हैं, कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं, उनके वार्ड नंबर 12 में हैंडपंप ख़राब हो गया है जो गाँव के पीपल पेड़ के निचे है बताये जा रहें हैं हैंडपंप में लगी रॉड खुल गयी हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वेले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप बनवाने में मदद करे. इंजीनियर@9165266811. संपर्क@8357998546. (179608)
Posted on: Oct 22, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव की हैंडपंप ख़राब हैं, पानी की दिक्कतें होती हैं, कृपया हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें...
ग्राम-कोड़ेनार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सेबल्लू राम ग्रामीण साथी बता रहें हैं पानी की समस्या वार्ड 1 में पिछले एक साल से हैंडपंप ख़राब हैं पानी ही नही निकलता हैं नदी-नाले का पानी पीना पड़ रहा हैं, जिसे कई प्रकार की बीमारी होती हैं, पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने पर, ख़ासकर महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप को सुधरवाने में मदद करें:संपर्क@9406046274, सचिव@6266509506, सरपंच@6300798425, PHE@9406078557
