नशा मुक्ति गीत : नशा न करना मानलो कहना मेरे भाई बहना-

ग्राम-सुह्नार, पंचायत-नेलवाड, ब्लाक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दया सोरी और साधना सोरी अपने साथियों के आवाज में एक नशा मुक्ति गीत सुना रहे हैं :
नशा न करना मानलो कहना मेरे भाई बहना-
होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी-
दारु न पीना भैया घुमते रहोगे तुम बाजार में-
बच्चे रहेंगे भूखे, बीवी रहेगी इन्तजार में-
नशा न करना नशा जहर है, जीते जी मर जाना-
होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी-

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

देशभक्ति गोंडी गीत : गाँधी बबा जन्म आतूर, नौ जानता काम कितूर-

ग्राम-सुहनार, पंचायत-नेलवाड़, तहसील, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दया सोरी, साधना सोरी और दीपिका एक देशभक्ति गोंडी गीत सुना रहे हैं :
गाँधी बबा जन्म आतूर, नौ जानता काम कितूर-
भारत शान हूड़ट रा इस मावा गोंडी पाटा रा-
उना पूना पईसा पसीता, भारत देश ता भूलाय हलिता-
चोर लो चन्देर लो भारत देश तुन क्यना वातूर-
भारत शान हूड़ट रा इस मावा गोंडी पाटा रा-
गाँधी बबा जन्म आतूर, नौ जानता काम कितूर...

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG GONDI MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परेशान मजदूर...

ग्राम-चिपरेल, पंचायत-दुग्गाबेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनम उइके बता रही हैं मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्होंने 14 दिन काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9479022680, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@8234826635.

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR PORBLEM

अधुरा शौचालय के गढ्ढे में गिरने से हुई मौत, कारवाही कराने के लिये अपील-

ग्राम पंचायत-भाटपाल, जिला-नारायपुर (छत्तीसगढ़) से दसमती और उनका बेटा कनक बता रहे हैं, अधुरा निर्मित शौचालय के गड्ढ़े में गिरने से उनके पति की मृत्यु हो गयी, उनके पति प्रसाद की उम्र 55 वर्ष थी, उनका कहना है, शौचालय का काम पूरा कर दिये होते तो ऐसी दुर्घटना नहीं होती| FIR दर्ज नही किया गया है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरो पर बात कर मदद करें, जिससे जाँच कर उचित कारवाही हो सके और मुआवजा मिल सके : सरपंच@6265968343. संपर्क नंबर@265667685.

Posted on: Sep 11, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports