आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गर्भवती महिलाओ को आयरन युक्त भोजन करना चाहिए...
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे नवजात शिशु और गर्ववती महिलाओं के देखभाल सम्बन्धी उपाय बता रही है ये बता रही है कि जच्चा और बच्चा के ध्यान रखने की खास आवश्यकता होती है.जो महिलायें गर्भवती है उन्हें आयरन युक्त भोजन करना चाहिये जैसे दाल, आटा,मूंगफली, हरी सब्जी आदि का सेवन करना चाहिये। हमारे आसपास पाए जाने वाली बहुत सी हरी सब्जियों में आयरन की मात्रा काफी होती है जैसे पालक भाजी जिनका अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए और अधिक कमजोरी होने पर आयरन की दवा का उपयोग चिकित्सक की सलाह लेकर ही करना चाहिए ताकि गर्भवती महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चे पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े...माला@8719877544
Posted on: May 05, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : खून की कमी दूर करने का घरेलू उपाय -
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे अनीमिया या खून की कमी का घरेलू उपचार बता रही है, वे कह रही हैं कि अनीमिया बीमारी खासतौर पर अक्सर महिलाओं में पाई जाती है और ग्रामीण आजकल अंग्रेज़ी दवा लेकर काफी पैसे खर्च करते हैं. खून की कमी एवं कमजोरी दूर करने का घरेलू उपचार विधि इस प्रकार है: अर्जुन के पेड़ की छाल को पीसकर ५०० ग्राम तक पेस्ट बना ले, पलास के पेड़ की जड़ को भी पीसकर ५०० ग्राम का पेस्ट बना ले और दोनों का मिश्रण कर सुबह सुबह दूध के साथ चार चार चम्मच पीने से स्त्रियों की खून की कमी कमजोरी में लाभ मिलता है-अधिक जानकारी के लिए आप
माला धुर्वे से संपर्क कर सकते हैं@8719877544/7582859962.
Posted on: May 01, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Dehati language from Chhindwada MP : 6th April 2017...
Today Mala and Anita Dhurvey are presenting a Bultoo Radio Program in local Dehati language from Madhya Pradesh ’s Chhindwara Area in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 06, 2017. Tags: CHHINDWADA MALA DHURVE ANITA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी, बन्ना सोहे रे अटरिया...शादी गीत
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश)से माला धुर्वे एक शादी गीत सुना रही है:
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी-
बन्ना सोहे रे अटरिया-
प्यार बन्ना को हल्दी भी सोहे-
चन्दन के बिच अनार की कली हा, कछनार की कली-
बन्ना सोहे रे अटरिया-
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी-
प्यार बन्ना को घरिया भी सोहे-
अंगूठी के बिच,अनार की कली, हा कछनार की कली-
बन्ना सोहे रे अटरिया...
