कविता : नदी किनारे काला-काला साँप, बाबा काला-काला साँप...
ग्राम-गोदाम पारा बेलर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सूर्यभान कश्यप जो कि कक्षा 4 का छात्र है एक कविता सुना रहे है|
नदी किनारे काला-काला साँप, बाबा काला-काला साँप-
बोतल के अंदर एपल का ज्यूस, बाबा एपल का ज्यूस-
राजा का बेटा बड़ा कंजूस, बाबा बड़ा कंजूस-
रानी की बेटी ब्यूटीफुल, बाबा ब्यूटीफुल-
राजा ने पानी डाला नहीं खिला फूल, बाबा नहीं खिला फूल-
रानी ने पानी डाला ख़िल गया फूल, बाबा ख़िल गया फूल...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
7 वर्षीय नाबालिग दुराचार का शिकार पीड़ित परिवार कर रही है, मदद की गुहार, आरोपी को दे कड़ी से कड़ी सजा...
ग्राम-निमिगुढ़ा, जिला-जगदलपुर, बस्तर संभाग (छत्तीसगढ़) से बलराम साहू बता रहे है कि, इनकी बालिका जो 7 वर्षीय है, उसके साथ 21 मार्च 2019 को एक हैवान दरिन्दे ने दुराचार किया, जिसके बाद फ़रार हो गया था, हालाकि अब पुलिस की पकड़ में है पीड़ित के पिता बिलखते हुए बता रहे है मै बहुत ग़रीब हूँ, मुझे कोर्ट कचहरी इधर उधर दौड़ने के लिए पैसे तक नहीं है|रेडक्रास की ओर से मात्र 5 हजार का सहयोग मिला है, अभी तक जबकि सरकार की ओर से कुछ भी नहीं मिला है| दूसरी ओर क़ानूनी प्रकिया के तहत हाईकोर्ट रायपुर का एक नोटिस आया है रायपुर जाना है, जिसका किराया तक भी नहीं है, बहुत ही दयनीय स्थति है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि कृपया उचित मुआवज़ा दिलाने में मदद करे, तथा बलात्कारी पर उचित कार्यवाई करते हुवे सजा दिए जाने की मांग करते है. बस्तर कलेक्टर@9425263400. सिटी-S.P@9479194003. सिटी-CSP@9479194008. पीड़ित शिकायत कर्ता@8085648919.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला...
जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बस्तर की खनिज संपदा एवं वन संपदा के बारे में छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से बता रहे है.
आया मोचो दंतेश्वरी, बुआ भेरम आये-
बले दंड तार बहे इन्द्रावती सुंदर मजो-
तुमके सरन सरन आये-
मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला-
आया मोचो दंतेश्वरी, बुआ भेरम आये-
मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला...
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
सरकारी योजना के माध्यम से अप्राकृतिक मृत्यु हो जाने पर अधिकतम 4 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता...
जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल सरकारी योजनाओं की जानकारी बता रहे है, छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्राकृतिक आपदा की वजह से अगर किसी परिवार के सदस्य की मौत हो जाने पर सरकार द्वारा उस परिवार को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है|गड्डे से गिरने की वजह से सांप, बिच्छू, मधुमक्खी के काटने से या नदी, तालाब, बांध कुआं, नहर, नाला में डूबने अथवा नांव दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से या खदान धसने से या रसोई गैस सिलेंडर फ़टने से अप्राकृतिक मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस को अधिकतम 4 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता दी जाती है| राहत राशि के लिए आवेदन, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन करना पड़ता है, साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पोस्ट माडम रिपोर्ट की फ़ोटो कॉपी सलंग्न के साथ करे. उक्क्त राशि परिवार के निकटतम सदस्य को कलेक्टर की स्वीकृत के बाद सहायता अनुदान राशि दी जाती है.
Posted on: Nov 13, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
देश भक्ति से प्रेरित कविता : मै अमर शहीदों का चारण, मै उनके यस गाया करता हूँ...
ग्राम-गोदाम पारा बेलर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल एक छोटी सी बालिका कुमारी शमिरा नाग से एक कविता सुन रहे है:-
मै अमर शहीदों का चारण, मै उनके यस गाया करता हूँ-
जो क़र्ज़ राष्ट्र ने उठाया है, मै उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है उनकी लाशों पर, उन लोगों ने दफ़नाई-
मै अमर शहीदों का चारण, मै उनके यस गाया करता हूँ...
