स्वस्थ स्वर : मधुमेह रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मधुमेह रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, चिरायता 100 ग्राम, कुटकी 100 ग्राम, हरण 150 ग्राम, बहेड़ा 150 ग्राम, आंवला 150 ग्राम, तेजपत्ती 100 ग्राम, मेथी 100 ग्राम , गुड़मार 100 ग्राम, जामुन की गुठली 100 ग्राम, बामुल की छाल 100 ग्राम, सदाबहार की छाल 100 ग्राम, उबड का छाल 100 ग्राम | इन सब को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना कर सुरक्षित रख लेवें और दिन में तीन बार ठण्डे पानी के साथ 6 से 8 महीने तक प्रतिदिन सेवन करने से मधुमेह रोग में लाभ मिल सकता है | संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: May 24, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PATEL KORIA
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बजार चारभाटा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जीरा 2 चम्मच, अजवाइन 2 चम्मच, हल्दी पावडर आधा चम्मच, सौंफ 1 चम्मच, धनियाँ 1 चम्मच, सूखा वाला पुदीना 1 चम्मच, 1 चम्मच काला नमक| सबको मिलायें और पाउडर बना लें| गुनगुना पानी के साथ रात में खाना खाने से बाद सेवन करें, लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KEDARNATH PATEL
स्वास्थ्य स्वर : कंटकारी पौधे का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई , थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कंटकारी पौधे का औषधीय उपयोग बता रहे हैं| जानकारी के लिये संदेश सुने| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय के धड़कन रोग का वन औषधी उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से वैद्य केदारनाथ पटेल ह्रदय के धड़कन रोग का वन औषधी उपचार बता रहे हैं।
1. अर्जुन की छाल का चूरन(10 ग्राम), दूध( 500 ग्राम) के साथ उबालकर खोया बना ले, उस खोये में मीश्री का बराबर चूरन मिलकर प्रति दिन खोखाएं और दूध पिएं। ऐसा करने से ह्रदय की धड़कन समान्य हो जाती है।
2. धनिया के चूरन 3 ग्राम और 3 ग्राम मिश्री के चूरन को पानी के साथ मिलाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है।
3. बरगद के कोपल का हरे पत्तों को (10 ग्राम), उसको कूटकर 10 ग्राम जल मिलाकर और उसमें मिश्री मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है। संपर्क:9826040015. (185704) GT
Posted on: May 01, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
स्वास्थ्य स्वर : उल्टी होने का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नीबू का औषधि उपयोग बता रहे हैं, उल्टी होने पर नीबू का आधा टुकड़ा लेवें और उसका रस निकाल लें और धनिया पाउडर एक चम्मच लेकर गुनगुना कर लें और नीबू के रस में मिला लें और थोड़ा सा शक्कर लेलें और इस सब को अच्छे से मिलाकर पीने से उल्टी में लाभ मिलता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये नम्बर @982604001.पर संपर्क कर सकते हैं (AR)
