वनांचल स्वर : चार के बीजो को बेचकर हम लोग जीवन यापन करते है...
ग्राम-मोदे, थाना-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से हेमबती नायक चार के बीज के बारे में बता रही हैं कि वे लोग सुबह-सुबह 4 बजे उठकर मड़िया का पेज बनाते हैं, पेज लेकर ही जंगल जाया करते हैं| जंगल में दिनभर चार का बीज इकठ्ठा करते हैं, शाम को घर पहुँचकर बीजों को भिगा देते हैं| चार को लगभग तीन-चार दिन भिगाने के बाद पानी से साफ़ करते हैं, उसके बाद चार को सुखाते हैं| बीज जब अच्छी तरह से सुख जाता है हम उसे बेचने ले जाते हैं| चार बेचकर जो पैसा मिलता है, उसी से जरूरत का सामान खरीदते हैं| इस समय चार के पेड़ बहुत कम बचे हैं, पेड़ो को लोग काट देते हैं या फिर फल-फूल को बंदर खा जाते हैं| इसलिए चार नही मिल पाता है| जंगल मे भालू भी हैं, वो दिन में जंगल में रहते हैं रात को गांव में आ जाते हैं| गांव में बेर के फल खाने और तालाब का पानी पीने आ जाते हैं, अभी तक भालुओं ने किसी भी इंसान को कोई नुकसान नही पहुंचाया है, इस जंगल में बन्दर, भालू और चीते जैसे जानवर पाए जाते हैं|
सम्पर्क:- 7587094923
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG HEMBATI NAYAK KANKER VANANCHAL SWARA
पापा के दुआरे जा कदमवावे कुबीरा....बघेली भाषा में विवाह गीत-
दोंदर कालोनी, बहनी दरबार, ब्लॉक-जावा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियाबती आज हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक विवाह गीत सुना रही है:
पापा के दुआरे जा कदमवावे कुबीरा-
दाहे मटिया न लागीय की डारे-
ओहिं तारे रामजी के ताले-
ये साझे तोहे लाजी नामे CS
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: BAGHELI SONG SIYABATI JAWA RIWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हम 30 वर्षो से शासकिय जमीन कब्ज़ा करके बसे हैं, फार्म भरने पर भी नापी नहीं किये न पट्टा दिए...मदद करें-
ग्राम-गरभे बनगांव, पंचायत-लोहबड, ब्लॉक-जाबा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवाशी जगदीश यादव के साथ केमली और इन्द्र्बती बता रहे हैं कि 30 वर्षों से शासकिय भूमि को कब्जा करके अपने परिवार के साथ घर बनाकर खेती-बाड़ी करते हैं इनके साथ और भी कई लोग अपने-अपने परिवारों के साथ बसे हैं जहाँ पे वन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वहां के आदिवासियों ने दावा फ़ार्म भरा था mp वनमित्र में उसके बाद इनके गाँव में वन अधिकार समिति कि बैठक हुई कि वन समिति के तहत जमीन कि नापी करके सभी कबिजदारों को पट्टा दिया जायेगा फिर भी वहाँ पे बहुत सी आदिवासियों का काबिज जमीन नहीं नापा गया है न ही पट्टा दिया गया बोलने पर लिस्ट में नाम नहीं है बोलते हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्पर्क अधिकारियों से बात करके दावा फार्म के नियम को मानते हुए इन्हें कब्ज़ा के आधार पर जमीन नापी करवाकर पट्टा दिलवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर केमली @ 8305542814 SDM @9754859545 (170782) CS
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: JAGDISH YADAV JAWA RIWA MP KEMLI INDRBATI LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बिआहि लई रघुवर जानकी का,बिआहि लई रघुवर जानकी का...बघेली भाषा में विवाह गीत-
बहनी दरबार, दोंदर कालोनी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुसमा बहिन के साथ सियाबती हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बघेलखण्डी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
बिआहि लई रघुवर जानकी का-
बिआहि लई रघुवर जानकी का-
अपने क लाये रघुवर पागा पिक्षोरा-
अपने क लाये रघुवर पागा पिक्षोरा-
रंगाई लये चुनरी हो जानकी का-
रंगाई लये चुनरी हो जानकी का CS
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BAGHELI SONG DONDARKALONI RIWA MP SIYABATI SONG SUSMA VICTIMS REGISTER
वारे मनी मा इकडा वारे मा...गोंडी गीत-
भमरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सईते दुग्गा और सन्बती दुग्गा एक गीत सुना रही हैं:
वारे मनी मा इकडा वारे मा-
सीजीनेट मिया संगी गेन्ने मन्ता-
इंगो वारे मनी मा इकडा वारे मा-
दुःख हरते पदते बारा बोचिन वारे मा-
वारे मनी मा इकडा वारे मा-
सीजीनेट मिया संगी गेन्ने मन्ता... (AR)
