गाँव में रोड ठीक नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिजुराम कुंजाम बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 06 में सीसी रोड नही बना है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में परेशानी होती है, और न ही गाड़ी चल पाती है, इसके लियें उन्होंने पंचायत में आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691096007,7250733575, @9301388735, सचिव@6261330989.
Posted on: Aug 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BIJURAM KUNJAM CG GUHAR PROBLEM ROAD
2 माह से पानी की समस्या है, हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है-
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल (पाइकपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी ठाकुर बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, 2 महीने से ये समस्या हो रही है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7697127311. सरपंच@6268803889, सचिव@9479010162, PHE@8927173133. (185138) GT
Posted on: Aug 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG JAMUNI THAKUR WATER
कुमापारा ग्राम पंचायत कोड़ेनार में पेंशन की समस्या कृप्या मदद करें
ग्राम पंचायत कोड़ेनार (कुमापारा ) विकास खण्ड बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से श्रीमती सुकड़ी बता रही है की मुझे पेंशन का पैसा नहीं मील रहा है अवेदन भी कर के देखे फिर भी नहीं मिल रहा हैं सरपंच के पास भी गयी थी,3 -4 बार गयी थी अगर मुझे पेंशन का पैसा मिलता तो मैं चावल सब्जी भी खरीद के खाती और मैं अकेली रहती हूँ मुझे कुछ खाने पीने का भी नहीं मिलता है अभी मैं ऐ चाहती हूँ की विधवाओ को पेंशन का पैसा मिलना चाहिए कृप्या मदद करें! सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM
हमारे गांव में हैण्डपंप नही है, लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-लुंडीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, 1-2 किलोमाटर दुर से पानी लाना पड़ता है, वहां 36 घर का जनसंख्या है| हैण्डपंप नही होने के कारण बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने जनपद-पचायत आवेदन किये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सचिव@9424288262, संपर्क नंबर@9479054709, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@9406078557.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LAKHMURAM PROBLEM WATER
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना प
ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, (कवानार) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बागुराम पोयम बता रहे हमारे गांव में रोड की समस्या है 800 मीटर दुरी में 15 घर की बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच या सचिव से भी आवेदन किए| लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबरों पर कर रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7748975207, सचिव@9406370451.
