रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े कडमा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहनबती बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें, लेकिन अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, दिए गयें नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103462821.
Posted on: Dec 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MOHANBATI BADEKADMA PROBLEM ROAD
रोड नहीं होने से लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पाइकूराम कर्मा बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265932423, सरपंच@9479238029, सचिव@9406073934.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BADEKILEPAL BASTANAR BASTAR CG PAAIKURAM PROBLEM ROAD
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...
ग्राम पंचायत-बड़ेधरोहर ब्लाक-लोहंडीगुडा ,जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से लखमी यादव बता रहें हैं, गर्मी के समय में हैण्डपंप ख़राब हुआ था, पानी के लिए परेशान थे, अधिकारियों को शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते तो सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद 3 हैण्डपंप को सुधार दिये है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Oct 11, 2021. Tags: BADEDHROHAR C.G.IMPACT HANDPUMP LAKHMI LOHNDIGUDA YADAV
हमारे गांव में सौर ऊर्जा की मशीन 3 महीने से खराब है, हमें पानी मिलने मे मुश्किल हो रही है...
धुमागुड़ापारा, ग्राम पंचायत- बड़े कड़मा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से बती बता रही हैं कि 3 महीने से उनके गांव की सौर ऊर्जा वाली मशीन खराब है जिसके कारण उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। लगभग 40-50 घर उस हैंडपंप पे निर्भर हैं। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 8349347634, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 8959393222
Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BADE KADMA BASTAR BATI CG DARBHA PROBLEM SOLAR WATER
हमारे गांव में तालाब नहीं बना है, हमे नहाने और कपड़े धोने में परेशानी होती है, मदद करें...
धुमागुड़ापारा, पंचायत- बड़े कड़मा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से बती बता रही हैं कि उनके गांव में तालाब नहीं है। लोगों को नहाने, कपड़े धोने में परेशानी होती है। उनके गांव में लगभग 100 घर हैं। दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 8349347634, सीईओ- 8959393222, कलेक्टर- 8458956694
