Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
ग्राम पंचायत -खरगहना, पोस्ट-खुडिया, तहसील-डिंडौरी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से सावित्री बाई पति गणेश प्रसाद बता रहे हैं कि उनके पत्नी के नाम में जमीन है लेकिन उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का पैसा अब तक नही मिला था वे सम्बधित अधिकारियों के पास कई बार गये थे लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुआ था, तो ये साथी अपना सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क@8959040460.(179158) GT
Posted on: Dec 27, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर के जंगलो में हर प्रकार की उपयोगी चीजें मिलती है...
ग्राम पंचायत बुरगुम, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से मुन्ना गाँव के जंगल के बारे में बता रहे है, जंगल का नाम है तुमिढ़ मेट्टा है जंगल में हर प्रकार का उपयोगी लकड़ी मिलती है घर-पर्निचार बनाने के लिए साल, सागौन ,बांस जंगल से लाते है, जंगल को बचाना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी को काम आएगा जंगल रहने से ही हमें जीवन जीने का अवसर मिलता है लकड़ी ,फल, फुल, पत्ती,औषधि हमें जंगल से ही मिलता है और जंगल में लोमड़ी ,सियार ,भालू जानवर रहते है| (183047)
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: AGRICULTURE
बस्तर के हम आदिवासी लोग जंगल के कंदमूल, तेंदू और चार पर बहुत निर्भर रहते है...
पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सरपंच कोशाराम पोयाम बता रहे है कि उनके पंचायत के अंतर्गत बहुत सारा जंगल है | उनके क्षेत्र के आदिवासी भाई बहन लोग जंगल के कंदमूल तेंदू चार और ऐसे बहुत सारे चीजे जंगल से मिलते है और इन्ही कंदमूल को बुजुर्गो ने अपना जीवन यहाँ बिताया है | महुआ से दारू लड्डू और भी सारी चीजे उससे बनती है ऐसा वे बता रहे है | संपर्क नम्बर@9479225065.
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
आजादी के पहले से रुकें है, लेकिन अभी तक पट्टा नहीं बना,क्रपया मदद करें...
जिला-रीवा, मध्यपदेश से जगदीश जी के साथ ग्राम-वनगाँव-गोडवाई दलित समाज के प्रजापति और चमार बिरादरी के लोग लगभग 1950 से रह रहें है, जो की आज तक उनका का पट्टा नहीं बना है ,छोटकई, निरासीया,गीता देवी,संगीता,सुखरजिया,घमतिया, ब्रजलाल प्रजापति,कमलेश कुमार प्रजापति,जवाहिरलाल प्रजापति दिनेश चमार,ये बता रहें है,कि आजादी के पहले से बसे हुयें है, लेकिन अभी तक पट्टा नहीं बना है इसलिये साथी सीजीनेट सुनने सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है,दिये गये अधिकारियों के नंबर पर बता कर पट्टा बनवाने मदद करें| कलेक्टर नंबर@9893775673 JP
Posted on: Oct 09, 2020. Tags: AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
खेती के बारे में बता रहें है...
ग्राम पंचायत-छिथापुर, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर,(छत्तीसगढ़) से मंगलराम और सुको खेती के बारे में बता रहे हैं कि अभी हम धान जोंधरा लगाये है जिसमे बैल का गोबर खाद डालते है उसके अलवा अन्य किसी भी रसायन खाद का उपयोग नहीं करते है, गाँव के लोग गोबर खाद लगभग पांच साल से उपयोग करते आ रहे हैं| संम्पर्क नंबर@6268216460.
