पीड़ितों का रजिस्टर : 2011 में नौकरी से निकाल दियें...

ग्राम-सोनपुर,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकू कडियार पिता भांसू कडियार बता रहे है की | उसका नौकरी गोपनि सैनिक में लगा था अभ उसे नौकरी से हटा दिया गया हैं,नौकर से हटा कर चार साल हो रहा हैं | गोपनी सैनिक से बताये थे नौकरी माकन जमीन मिलेगा इसीलिए 2011 को गाँव छोड़कर आया हैं | लेकिन अभ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं |सम्पर्क नंबर@7587326702.

Posted on: Oct 28, 2021. Tags: 2011 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PINKU KADIYAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: माओवादियों ने बेटे को मुखबीर बता कर मार दिया, तब से नारायणपुर में रहते हैं...

रसूल कोर्राम, ग्राम पंचायत मैनागवाड़ी, ब्लॉक नारायणपुर, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से बताते हैं कि 2002 में नक्सलियों ने उनके बेटे को मुखबीर बता कर मार डाला, तब से वे नारायणपुर जिला मुख्यालय के बंगलापारा में एसपीओ कालोनी में रहते हैं। वे बताते हैं कि उनका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता था। नक्सलियों ने जन अदालत कर उनके बेटे को 2 बार पीटा था। उसके बाद जब माओवादी उसे खोजने लगे, तब वे अपने बेटे को लेकर नारायणपुर भाग गए। लेकिन वहाँ पुलिस से मिलीभगत कर, नक्सलियों ने उसे बड़गांव में मार डाला। सरकार से उन्हें रु. 1 लाख व रहने के लिए 2 डिस्मिल जमीन मिली थी, लेकिन उससे संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिया, जिससे उनका आधिपत्य प्रमाणित हो सके। वर्तमान में रोजी मजदूरी करके गुजारा करते हैं।

Posted on: Oct 28, 2021. Tags: 2002 CG DISPLACED KILLED MAINAGAWADI MAOIST VICTIM NARAYANPUR RASUL KORRAM VICTIMS REGISTER

मेरे हिसाब से सभी पीड़ित एंव गैर पीड़ित आम तथा सरकार को शांति बैठक करके हल निकलना चाहिए...

ग्राम पंचायत सादरा बोदेनार जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पावस कुमार कवासी गोंडी भाषा में बता रहे है, नक्सलवाद और पुलिसकर्मियों के द्वारा आम जनता आदिवासीयों मार रहें हैं, यह लड़ाई कई दिनों से चलती आ रहीं हैं, जो की इसका कोई समाधान नही निकाल पा रहें हैं इसलिए समस्या का समाधान करने के लिए सभी को एक मंच पर आकर शांतिपूर्ण बैठक करके इसका समाधान निकलना चाहिए.

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: PEACE SURVEY GONDI 2

गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाती है, कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, नंबर 02, विकाशखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझी मुचाकी बता रहे हैं की उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@88159622152, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Sep 11, 2021. Tags: 02 BASTANAR BASTAR CG MANJHI MUCHAKI MUTANPAL NUMBER PROBLEM SCHOOL

पीड़ितों का रजिस्टर : 2016 में नक्सलियों ने जान से मार दिये...

ग्राम पंचायत-आलबेड़ा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नो बाई पति मंगलू बता रहे हैं उनके पति को 2016 में नक्सलियों ने मार दिये| फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर गुडरी पारा में आकर रह रहे है, घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से पांच लाख सहयोग राशि मिला था| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406304670.

Posted on: Sep 11, 2021. Tags: 2016 CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANNOBAI MANGALU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »