Impact : गाँव में लाईट की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद समस्या हल हो गई है-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| गाँव में 15 साल पहले लाईट लगाया गया था| लेकिन सुविधा का लाभ नहीं मिल प् रहा था| तो उन्होंने 3 दिन पहले लाईट की समस्या को लेकर सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था| जो आज 20 अगस्त 2019 को हल हो चुकी है| निवासी बेसाहू और राम दयाल गाँव में लाईट की समस्या का निराकरण होने पर मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद डे रहे हैं | संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 20, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 15 दिन से हैण्डपंप ख़राब था, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद बन गया-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| उन्होंने 3 दिन पहले 17 अगस्त को हैण्डपंप की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 15 दिन से खराब हैण्डपंप का सुधार हो गया है| इस संबंध में निवासी बेसाहू बता रहे हैं| उन्होंने सीजीनेट में समस्या को रिकॉर्ड कराया था| जिसके 3 दिन बाद हैण्डपंप बन गया है| पानी अच्छे से आ रहा है| इसलिये सभी लोग सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : नरेश बुनकर@8668496368.

Posted on: Aug 20, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

दाई दादा ला मोरे प्रणाम...गीत-

ग्राम-कपरिया, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा एक गीत सुना रही है:
दाई दादा ला मोरे प्रणाम संगी साथी ला नमस्कार – शुभ्रांशु सर के चरन छू के करथो मै प्रणाम – ग्राम कपरिया के मै रहैया बड़का टोला मोर घर-
श्री मति पुष्पा बाई, पूरी जात है गा – श्री मति पुष्पा बाई,पनिका कास्ट है गा-
क्रांति शांति के सचिव बने हो गरिमा संगठन के सदस्य...

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: ANUPPUR GEETA TEKAM MP SONG VICTIMS REGISTER

जो बिना कहे सुन ले उसे दोस्त कहते है...कविता-

ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी दोस्ती को लेकर एक कविता सुना रहे हैं:
जो बिना कहे सुन ले उसे दोस्त कहते हैं-
जो सुन ले और कुछ न कहे उसे दोस्त कहते हैं-
जो सह ले सब गलतियाँ उसे दोस्त कहते हैं-
जो कंधे से कन्धा मिला दे उसे दोस्त कहते हैं-
जो समझे बूझे और बर्ताव करे उसे दोस्त कहते हैं-
जो ढेर सारा प्यार करे उसे दोस्त कहते हैं...

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: MANDALA MOHAN MARAWI MP POEM

सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव...गीत-

जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना रहे हैं :
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
कोन मढ़ा है तेरो ठाना कोन है पूजन हार-
कोन करत है, तोर सुमरनी-
कोन करे गुडगान देवा मोरे-
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
साज मढ़ा है तेरो ठाना कोया पूजन हार...

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: MP RAVENDRASAI UIKEY SEONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »