Impact : सीसी रोड बन जाने से लोगो खुश हैं, सड़क पर कीचड़ नहीं होता-

ग्राम-सोनगरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानु बहेरा बता रहे हैं, नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 में 600 मीटर सीसी रोड नहीं बना था, जिसके कारण बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता था, आने जाने में परेशानी होती थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद गर्मी के महीने में वर्ष 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी, गाँव में सीसी रोड बन गया है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9340821483.

Posted on: Sep 11, 2019. Tags: CG IMPACT STORY MANU BAHERA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

रघुपति राघव राजाराम...भजन गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन गीत सुना रहे हैं :
रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम-
सीताराम जय सीताराम पतित पावन सीताराम-
ईश्वर अल्ला तेरो नाम सब को सन्मति दे भगवान-
बोलो रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम-
कमला, विमला, मिथुलाधाम अवध बिहारी सीताराम-
रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम-
सीताराम जय सीताराम पतित पावन सीताराम...

Posted on: Sep 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

राम सुमरकर जीवन जोड़ा...भजन गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट और दरबारी लाल एक कविता सुना रहे है:
राम सुमरकर जीवन जोड़ा-
हरी से नाता फिर क्यों तोड़ा-
आने से पहले इस जग में-
अपने प्रभु से क्या वादा किया था-
ध्यान धारूंगा सुमुरुंगा हर पल-
हर पल तुझको याद करूँगा-
हरी से नाता फिर क्यों तोड़ा-
समय गया नही थोड़ी है बाकी...

Posted on: Sep 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिलने लगा-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजधर यादव बता रहे हैं, उन्हें राशनकार्ड से राशन नहीं मिल पा रहा था, वे आवेदन करते थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद अब उन्हें राशन मिल रहा है| इसलिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : राजधर यादव@7987875927.

Posted on: Sep 10, 2019. Tags: IMPACT STORY MP RAJDHAR YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट पर अपना संदेश सुनकर खुश हुई : विनीत कुमार

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव बता रहे हैं, उन्होंने एक भजन गीत रिकॉर्ड किया था, जिसे सीजीनेट पर चलाया गया और जानकारी दी गयी| जिसे सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई, साथ ही उन्होंने अपने साथियों को सीजीनेट पर भजन गीत सुनाया| वे अपनी खुशी व्यक्त करते हैं, और सीजीनेट को धन्यवाद दे रहे हैं : विनीत कुमार@7089781621.

Posted on: Sep 10, 2019. Tags: IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »