सिंचाई की सुविधा नहीं है, केवल बारिस के दिनों में खेती होती है...

ग्राम-चीतापुर, बेगापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलिराम बता रहे हैं कि उनके गाँव सिंचाई की सुविधा नहीं है, लोग गर्मी के दिनों में खेती नहीं कर पाते हैं, बारिस के भरोसे खेती होती है, निवासियों ने सिंचाई की सुविधा के लिये अधिकारियों के पास निवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9479095347, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6268216460. (176101) (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

नवीनीकरण के नाम से राशन कार्ड जमा हुआ था, एक साल हो चुके हैं कार्ड नहीं मिला...

ग्राम-चीतापुर, बेगापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पार्वती बता रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है| नवीनीकरण के नाम से कार्ड को जमा कराया गया था| एक साल हो चुके हैं नया राशन कार्ड नहीं मिला है| एक साल से राशन नहीं मिल रहा है| इस संबंध में कई बार पर पंचायत में आवेदन कर चुके हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड दिलाने में मदद करें, जिससे राशन मिल सके और परिवार का पालन पोषण हो सके: सचिव@9479095347, CEO@7835814506. संपर्क नंबर / अर्जुन बघेल@9131533446. (176106) (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आवास के लिये कई बार आवेदन किये लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला...

ग्राम-तिलक जोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंसुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्होंने आवास के लिये कई बार आवेदन किया हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, कच्चा मकान होने से बारिस में दिक्कत होती है, छप्पर उड़ जाता है, पानी टपकता है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260218813. सचिव@9407642538, CEO@9406016762. (176483) (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन वितरक द्वारा वितरण में की जा रही है गड़बड़ी, कारवाही की मांग...

ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, नं. 2, शांति पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम कुंजाम बता रहे हैं, राशन वितरक राशन देने में गड़बड़ी करता है, लोगो को उचित मूल्य पर राशन नहीं देता है, लोग परेशान है, वे चाहते हैं इस पर उचित कारवाही हो, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर इस पर उचित कारवाही करवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587454402. सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401. (178940) (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रोड़ बनवाने के लिए आवेदन किये नही बनाये, कृपया बनवाने में मदद करें...

ग्राम-एरेरी, थाना-पकरी बरामा, जिला-नवादा (बिहार) से भागीरथी वर्मा बता रहें हैं रोड़ समस्या पकरी बरामा ब्लाक से मात्र 7 किलोमीटर दुरी स्थित हैं, आजादी के 70 साल बाद भी सरकार पक्की रोड़ नही बना पाईं तीन-तीन बार प्रधानमंत्री रोड़ बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ, लेकिन एक बार भी नही बना पाए जब एरेरी गाँव की जनता रोड़ बनाने की मांगे को लेकर जब रोड़ जाम किया तो 32 लोगों के उपर केस दर्ज कर जेल में डाल दिया गया लेकिन रोड़ बनाना उचित नही समझें पिछले साल 11अप्रैल 2019 का लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था जनता ने सर्व सहमति से प्रस्ताव किया की रोड़ बनेगा तो वोट पड़ेगा रोड़ नही तो वोट नही का नारा दिए थे, अब अक्टूबर 2020 में भी विधानसभा चुनाव होने वाला है, एक साल में भी सरकार रोड़ पक्कीकरण नही कर पाई| सरकार की उदासीनता से एरेरी गाँव के जनता फिर विधानसभा चुनाव की बहिस्कार करेगी, सरकारी कर्मचारी गाँव की विकास की ओर बिलकुल भी ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हिं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके रोड़ को बनवाने में मदद करें:जिलाधिकारी@9473191256, BDO@9470833057, संपर्क@9039142049 (178390) RK

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »