Impact Story : स्कूल भवन का हैंडपंप था ख़राब सन्देश रिकॉर्डिंग करने के बाद ठीक कर दिया गया...

ग्राम धुमाधाड़, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है. ग्राम धुमाधाड़ (कठरापारा ) प्राथमिक स्कूल भवन में हैंडपंप ख़राब था जिसे स्कूली बच्चें कुंवा का पानी पिए रहे थे स्कुल बच्चो की संख्या करीब 80 की है. कुंवा का पानी पिने से बच्चे बीमार भी हो रहे थे इस समस्या को संबधित अधिकारीयों के पास शिकायत भी किये परन्तु कोई कार्यवाही नही किये इस लिए दिनांक 03/04/2019 को सीजीनेट स्वर वाले साथियों से मदद की अपील किये सीजीनेट स्वर सुनने वाले की प्रयास से प्राथमिक शाला स्कूल की हैंडपंप ठीक कर दिए है इस लिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को एंव सभी अधिकारियों को धन्यवाद कर रहे है.

Posted on: Oct 31, 2019. Tags: IMPACT STORY RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ गीत : रे रे लोयो रे रे ला, रे रे लोयो रे रे ला-

ग्राम-मेठावन, पंचायत-बागबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुधिनी बाई गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रे रे ला, रे रे लोयो रे रे ला-
गोतिया मरमा काय निरे रे बाईन-
ताड़न रेलों रेयून रे, निरे रे बाईन-
रे रे लोयो रे रे ला, रे रे लोयो रे रे ला...

Posted on: Oct 31, 2019. Tags: BUDHINI BAI GONDI NARAYANPUR CG SONG

आंगनबाड़ी गाँव से करीब 2 किलोमीटर दूर, अधिकारी सुन नही रहे है, कृपया मदद करे-

ग्राम-चितरेल, पंचायत-दुग्गाबेन्दार, जिला-नरायणपुर, (छत्तीसगढ़) से कैन्हैयालाल केवट साथ में शुक्लू, शंकर दुग्गा,संतेर दुग्गा बता रहें हैं की उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन बना है पर बस्ती से दूर 2 किलोमीटर में पड़ता है, और छोटे-छोटे बच्चों को दूर आनें जानें में बहुत दिक्कत होती है, गढ्ढा खोदाये 3-4 साल हो गया, लेकिन अभी तक नही बना है, उन्होंने इसका शिकायत जनपद पंचायत में किये थे, कोई कारवाही नही हुआ| उनका कहना है की आंगनबाड़ी भवन बनना चाहियें ताकि छोटे-छोटे बच्चों को आने जानें परेशनी ना हो| अतः सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें: सम्पर्क संतेर दुग्गा@9406055180, सरपंच@9479022680, कलेक्टर@कलेक्टर@9424205669.

Posted on: Oct 31, 2019. Tags: KAIHAIYALAL KEWAT NATAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ गीत गोंडी : रे रे लोयो रेला रे रे ला, रे रे लोयो रेला रे रे ला...

ग्राम पंचायत-रेमामंट, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू उनके साथ प्रिया परते और राजेश्वरी सलाम गोंडी में एक गीत सूना रही है:
रे रे लोयो रेला रे रे ला, रे रे लोयो रेला रे रे ला-
नना पाटा इंदी ले नना छिंका इंदी ले निया पेको रा-
ददा बातल भरोसा घड़ीक इंद लगीक-
सोभय माकून हर्ज कीन सोभय जहका जगूड़-
गोटी ते गोटी गूनेल गोटी गोटी ते गोटी गूनेल गोटी-
निया संगो ते तुरुन माटी, निया संगो ते तुरुन माटी-
निया संगो ते तुरुन माटी, एन्देला वाय तुरुन माटी...

Posted on: Oct 31, 2019. Tags: GONDI KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : (अफरा) पेट का फूलने पर घरेलु उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट का (अफरा) फूलने पर घरेलु उपचार बता रहा है. अजवाइन 50 ग्राम, सौफ 50 काला नमक 20 ग्राम कलि मिर्च 5 ग्राम इन सबको कूट पीसकर चूर्ण बनाये और सुरक्षित रखें. आधा-आधा चूर्ण दिन में 2 बार गुनगुने पानी ले साथ सेवन करने से शीघ्र लाभ मिलता है.
परहेज : मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Oct 31, 2019. Tags: HAELTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »