स्वास्थ्य स्वर : मिर्गी बीमारी का घरेलू उपचार -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मिर्गी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार की पत्ती 50 ग्राम और गुलाब का फूल 50 ग्राम लें, उसके बाद 10 ग्राम अनार की पत्ती और 10 ग्राम गुलाब के फुलों को 500 ग्राम पानी में उबालें, जब पानी आधा बच जाये तब 10 ग्राम देशी गाय का घी मिला कर गुनगुना रहने पर सुबह शाम सेवन करने से एप्लेसी मिर्गी में आराम हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से शौचालय अधूरा पड़ा है शौच के लिये बहार जाना पड़ता है...

ग्राम-कोकोड़ी, पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रोहन पोटई, उमा उसेण्डी बता रहे हैं कि उनके गांव में 2 साल से शौचालय अधूरा है शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है लोगो को 300 सौ रूपयें देंगे बोलके गड्ढा खोद्वाया गया और उसका पैसा भी नही मिला, इसके लिये उन्होनें जिला पंचायत में शिकायत किया लेकिन कोई कारवाही नही हुई इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि दिये गये नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सरपंच / मंगल पोटई@9691809536, सचिव@9407692808. संपर्क नंबर@7587116118.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

23 जनवरी से 2 फरवरी 2020 नेशनल थियेटर फेस्टिवल...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार आम्रपाली रंग महोत्सव के संयोजक सुमन वृक्ष से चर्चा कर रहे हैं वे एक नाट्य उत्सव करने जा रहे हैं, वे बता रहे हैं संस्कृति की राजधानी मुजफ्फरपुर में नेशनल थियेटर फेस्टिवल होने जा रहा है जो बिहार में पहली बार होगा जो मुजफ्फरपुर का कार्यक्रम है जिसकी पहल वे कर रहे हैं, इस फेस्टिवल में 12 राज्यों से कलाकार शामिल होंगे, कार्यक्रम का आयोजन 23 जनवरी को होगा और 2 फरवरी 2020 तक चलेगा| कार्यक्रम जिला स्कूल मैदान में होगा, इसमें नाटक मंचन होगा अलग अलग राज्य से आये कलाकार इसमे भाग लेंगे|

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

ठंठा आगे रे भाई खाटी छोड़ भुइया सुताई...सरगुजिहा गीत-

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक सरगुजिहा गीत सुना रहे है:
ठंठा आगे रे भाई खाटी छोड़ भुइया सुताई-
पैरा के बिछोना अउ गोदरा ला डसाई-
हमर पास गदा नईया नईया भाई रजाई-
ठंठा आगे रे भाई खाटी छोड़ भुइया सुताई-
कैसे हमर जीव ला बचाई ठंठा आगे भाई-
ठंठा आगे रे भाई खाटी छोड़ भुइया सुताई...

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जय जय गाओ खुशिया मानव...गीत-

भगवानपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सकुंती मरावी एक गीत सुना रही हैं :
उठो जागो नया सितारा चमका है-
जय जय गाओ खुशिया मानव-
जग का तरन हार-
जनमा जनमा उठो जागो-
नया सितारा चमका है-
ओ करेरी जाओ जाओ-
मुक्ति दाता आया...

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SAKUNTI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »