सेमीनार कैसे जायेगें सिडम-सिडम...गीत

ग्राम-कट्काही, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से रितिका, विजिनिया टोप्पो, और सरोज कुमारी एक गीत सुना रहे हैं:
सेमीनार कैसे जायेगें सिडम-सिडम-
कोई आवाज नही कोई भी राज नही-
कोपी ना पेन सेमीनार कैसे जायेगें-
पट्टा का नट नही हुंडा के बैग नही-
सलवार ना सूट नही सेमीनार कैसे जायेगें-
सेमीनार कैसे जायेगें सिडम-सिडम...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: RITIKA VIJINIYA TOPPO SONG VICTIMS REGISTER

मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी...गारी गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी-
काहेन के तोर बेलन बने हैं, काहेन के चौपाई-
चंदन के तेरी बेलन बनो है, चंदन की चौपाई-
काहेन के तोर पूड़ी बनो हैं, काहेन के तरकारी-
मैदे की पूड़ी बनो हैं कटहल की तरकारी-
चारो भईया जेवन बैठे, परसे है महतारी...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

री री लो यो लो यो इ री री लो यो री लो रे ये लो रे.....गोंडी विवाह गीत

ग्राम-जूही, पंचायत-डोडराज, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से सोनी, तुलसी पुन्घाटी, उर्मिला व अन्य एक गोंडी गीत गा रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज में शादी के अवसर पर गाया जाता है:
री री लो यो लो यो इ री री लो यो री लो रे ये लो रे-
केरी आकिन धनेर हो ये लो के री...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: GINNI PUNGHATI

जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे... भक्ति गीत

ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णानगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीणा यादव एक आरती सुना रही हैं :
जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे-
भक्त जनो के संकट, क्षण में दूर करे-
जो ध्यावे फल पावे, दुःखबिन से मन का-
सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का-
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी-
तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा आस करूं मैं जिसकी...

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, कई बार कई जगह आवेदन दिया है पर कोई नहीं सुनता है...

ग्राम-नवगोई, पोस्ट तथा थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राज सिंह परस्ते बता रहे हैं, कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 4 में पानी की समस्या है, इसलिए हैंडपंप लगवाने के लिए उन्होंने कई कार्यालयों में आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, सभी लोग परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : कलेक्टर@8462900200, SDM@9479089190, PHE@8878359171, सरपंच@9575789750, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: RAJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »