हमारे पारे में हैण्डपम्प नहीं है, पानी की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें (गोंडी में)...
सुखापारा, पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतींन मंडावी के साथ गाँव के साथी चंदू और मोटू गोंडी में बता रहे है कि उनके पारे में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है वे लोग नदी नाले का पानी लाकर पीते है उनके पारे में 11 घर की बस्ती है | तो उनका कहना कि उनका पारे में हैण्डपम्प का खुदाई हो जाता तो लोगो को पानी पीने में सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदाई करवाने में मदद करें : सचिव@7587258677, CEO@7835814506, संपर्क@7803980698
Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CHANDU DARBHA GUHAR HANDPUMP WATER
स्वास्थ्य स्वर : सित पित रोग के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सित पित रोग के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| 2 ग्राम, मूल चूर्ण घी के साथ मिलकर 6 दिन तक सुबह शाम खानें से सित-पित रोग आराम हो सकता हैं, अधिक जानकारी के लियें सम्पर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Oct 18, 2021. Tags: CG HELTH KORIA VAIDDY KEDARNATH PATEL
हमारे गांव में हैंडपंप खराब है, लोग 500 मी. दूर नाला से पानी लाते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत- मिचनार, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मानबोध सोड़ी बता रहे हैं कि कासपारा में हैंडपंप खराब है। लोग अभी 500 मी. दूर नाला से पानी लाते हैं। इसके लिए इन्होंने आवेदन भी दिया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कृपया दिए गए नंबरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 6268803746, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 8889251366
Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTAR CG HANDPUMP LOHANDIGUDA MANBODH SODI MICHNAR PROBLEM WATER
हमारे गांव में 200 मी. रोड नहीं बना है, पथरीला रास्ता होने के कारण समस्या होती है...
स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- तिरथुम, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव में 200 मी. रोड नहीं बना है। उनके पारा में 10 घर हैं जिनको पथरीला रास्ता होने के कारण समस्या होती है। इस संदर्भ में इन्होंने आवेदन भी दिया था। कृपया दिए गए नंबरों में बात करके इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 7647976626, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 9406016762
Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM+ RAJURAM POYAM ROAD TIRTHUM
IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
पटेलपारा, ग्राम पंचायत- सिलक झोड़ी, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच भोजाराम मंडावी बता रहे हैं कि पिछले साल उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- 7724010767
