कतेक दिन तक सुता जाग आदिवासी रात तोर डूबी जाथे...गीत

लता मिंज जो ग्राम-कातिंग, पोस्ट-डोंगो, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से हैं वे एक गीत सुना रही है:
कतेक दिनकर सुता जाग आदिवासी राज तोर डूबी जाथे-
एके बिता लगिल जमीन लगीन रे-
जमीन जायजाय गेजा के जात बड़ा अफ़सोस-
एके बिता लगिल जमीन लगीन रे, बेटयो जात बड़ा अफ़सोस-
लड़ाई झगड़ा कर जाग आदिवासी रात तोरो डूबी जाथे...

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: LATA MINJ SONG SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का दोनों हैण्डपम्प डेढ़ महीने से ख़राब है, हमलोग नदी नाले का गंदा पानी पीते है...

नावापारा, ग्राम-आमाडांड, ब्लाक-खरगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सिंह, लालबहादुर सिंह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 2 हैण्डपम्प है और दोनों ही हैण्डपम्प ख़राब है एक हैण्डपम्प डेढ़ माह से तो दूसरा हैण्डपम्प एक माह से खराब है| वे लोग नदी, नाले और ढोडी का पानी पीते है.उसके लिए उन्होंने सचिव,सरपंच, ग्राम पंचायत और पी.एच. ई. के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: सरपंच@7697682443, सचिव@9926125395, PHE@9977210431.लालबहादुर@8224888232.

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: HANDPUMP LALBAHADUR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

बुन्द्रकर के बाला लखे जीवन तोर...कुडुक स्वागत गीत

आश्रित ग्राम-फुलवारटोली, पंचायत-बडवेनगर, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से अपरीता खल्खो, ललिता मिंज और नूतन खल्खो कुडुक भाषा में एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
बुन्द्रकर के बाला लखे जीवन तोर-
तोर हायरे हाय रे दिसे ला-
जीवन तोर फुल लखे दिखे ला-
कया तोर बती लखे बरे ला हायरे दया-
नदी नला पहाड़ पर्वत हायरे हार दिसे ला-
जीवन तोर फुल लखे दिसे हायरे हाय रे दिसे ला-
समुन्द्र के बाला लखे जीवन तोर...

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: APRITA XALXO KUDUK SONG LALITA MINZ NATAN XALXO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 3 महीने से बिजली के पोल गड़े है पर तार नहीं लगाया गया है, अँधेरे में रहते हैं...

पंचायत-मेढ़ारी, ब्लाक वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवसाय जगते, बता रहे है कि उनके गांव में 3 महीना से पोल गड़े है वो टूट रहे है और उसमे तार भी नही लगाया गया है वहां के लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है और वहां पर बाघ भालू का भी डर लगा रहता है| 100 घर का बस्ती है लाईट नही रहने के करण आये दिन दुर्धटना भी हो रही है बरसात में सांप बिच्छू आते है उसके लिए J.E. को और ठेकेदार को बोले थे तो वे लोग बोलते है कि आज बनेगा कल बनेगा लेकिन आज तक नही बना है| कृपया मदद करें : JE@8120692728, कलेक्टर@9425253580, S.D.M.@7746873930. सम्पर्क राजकुमार टेकाम@7610741075.

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: DEVSAAY JAGTE ELECTRICITY RAJKUMAR SINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का नाम लोरंबा कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी...

ग्राम-लोरंबा, पंचयात-छिछवानी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से उर्बाना किंडो, लिबिन बडा, केड़वार मिंज, धीरम लकड़ा और जेम्स मिंज गांव के नाम की कहानी बता रहे हैं कि उनके गांव में कई साल पहले एक सरकारी अधिकारी आया था, उसने एक आम के नीचे बैठी वृद्ध महिला से गांव का नाम पूछा, जिस पर महिला बहरी होने के कारण ठीक से सुन नही पाई और आम का नाम बता दिया, जो लोड़हाअंबा था जिसे अधिकारी ने दस्तावेज में लिख दिया बाद में नाम बदलकर लोरंबा हो गया, तब से इस गांव का नाम लोरंबा है, ये कहानी उन्होंने अपने पूर्वजों से सुनी थी|अंकित पडवार@7646885478.

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND LIBIN BADA SONG STORY URBANA KINDO VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »