5 साल से पानी की समस्या है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम कुंजामी बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है| 5 साल से ये समस्या बनी हुई है| पारा के निवासियों ने इस संबंध में पंचायत में शिकायत किया है लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है| गंदा पानी उपयोग करना पड़ता है| पारा में 80 घर हैं, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| राजूराम सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406483354. सचिव@9407645401, CEO@9406016762, संपर्क नंबर@7587052528. (179430) (AR)

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

3 माह से बिजली की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-कुदरी टोला, पंचायत-गायपुर, तहसील-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से निवासी बता रहे हैं कि गाँव में बिजली की समस्या है| बिजली नहीं होने से लोगो को दिक्कत होती है, गाँव के लोगो ने इसके लिये विभाग में शिकायत किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है| लोग 3 माह से परेशान हैं इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103193757. JE@9425185297, लाइनमैन@9993192572, सरपंच@9617537171, सचिव@8839278703. (179425) (AR)

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में किसी का राशनकार्ड नही बना योजनाओं का कोई लाभ नही ले पा रहे हैं, कृपया मदद करे...

पंचायत-डीलमिली के आश्रित मोहल्ला (डिगामा पारा) विकासखंड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम कवासी राशनकार्ड नही बनाने की समस्या बता रहें हैं, जिसकी वजह से अन्य सरकारी योजनायें का लाभ नही उठा पाते हैं, जो की ग्रामीण बहुत परेशान हैं बता रहें हैं राशनकार्ड की समस्या को लेकर जिलाकार्यलय तथा ब्लाक स्तर में भी जा कर आवेदन किये किन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से निवेदन कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर फ़ोन कर राशनकार्ड बनवाने में सहयोग करें:सरपंच@9131452869, सचिव@7898718409, CEO@8959993222

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: BATSAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD SMARURAM KAWASI

मैं दोनों आँखों से दिव्यांग हूँ सरपंच सचिव से शिकायत करने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बन रहा है

ग्राम-आवनपोटा, तहसील-मालखरोदा, जिला-जांजगीर चापा से कृष्णा कन्हैया बंजारे दोनों आखोँ से दिव्यांग है बता रहे है कि उनका राशन कार्ड आज तक नहीं बना है वे परिवार में अकेले ही रहते है उनके आगे पीछे कोई नहीं है | राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव को बोले और पंचायत में भी शिकायत किये लेकिन आज तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें :
सरपंच नम्बर@9669725512, सचिव नम्बर@8319203416. संपर्क नम्बर@ 9981749328. (179268) DK

Posted on: Oct 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में पानी की समस्या है, नाले का गन्दा पानी पीते है, कृपया मदद करें...

ओमापारा, नामडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी रामधर नाग छिन्दावाडा मांझी पारा के रहने वाले है बता रहे है कि उनके पारे में पानी की बहुत समस्या है | गर्मी के समय में 1 किलोमीटर से नाले का पानी लाकर पीते है | उनके पारे में 29 घर है और सभी लोग नाले का पानी पीते है | गाँव में जो हैण्डपम्प है उसमे भी आयरन पानी निकलता है इसलिए पीने योग्य पानी नहीं है | उनके गाँव के सरपंच सचिव भी इस समस्या है अवगत है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | उनका कहना है कि साफ पानी की व्यवस्था कराई जाए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके साफ पानी की व्यवस्था करने में मदद करें : सचिव@8319460709, संपर्क नम्बर@9407910828, दरभा CEO@7835814506. (175483) DK

Posted on: Oct 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »