कई महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर सही जानकारी नहीं देते...

ग्राम पंचायत-बोड़तरा, विकासखण्ड-नवागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कुमार साहू जो नेत्रहीन हैं, बता रहे हैं कि उनको 6 माह से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है| सचिव का कहना है पैसा खाते में आ गया है लेकिन जांच कराने से पर जानकारी मिली कि खाते में पैसा नहीं आया है, उनके अलावा कई लोग है जिनका पैसा सचिव द्वारा निकाल लिया गया है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर 6 माह से रुका विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6269358757. सचिव@9340026871, सरपंच@9755725144. (179607) (AR)

Posted on: Oct 14, 2020. Tags: DISABILITY PENSION SONG VICTIMS REGISTER

इससे पहले भी चुभे हैं, महामारी के कई दंश...कविता-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
रावण का न वंश रहा-
न महिसासुर का वंश-
फिर कैसे रह पायेगा कोरोना का अंश-
इससे पहले भी चुभे हैं-
महामारी के कई दंश-
समूल हि नष्ट हुये रहा न उनका अंश... (AR)

Posted on: Oct 14, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : इमली का औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल ईमली के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| कब्ज या अपच की समस्या में इमली का शर्बत बनाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है| सीने में जलन होने पर इमली के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Oct 14, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

किते रता बोदे गंडा से निम्मा...गोंडी गीत-

बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनमोसी एक गोंडी गीत सुना रही हैं, यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
किते रता बोदे गंडा से निम्मा-
टांग मेरे संगा रांदी-
हला रूंग केल्ला रईया-
किते रता बोदे गंडा से निम्मा...(AR)

Posted on: Oct 14, 2020. Tags: GONDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

मेरी मम्मी प्यारी है, सारे जग की न्यारी है...कविता-

ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमेली एक कविता सुना रही हैं, यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
मेरी मम्मी प्यारी है-
सारे जग की न्यारी है-
मुझको दूध पिलाती है-
वह मुझको खिलाती है...(AR)

Posted on: Oct 14, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »