हमारे गाँव का हैण्डपम्प 6 महीने से ख़राब, शिकायत पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-रिगरा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में पिछले 6 माह से पानी की समस्या बनी हुई है| जिसके कारण 500 मीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है उनका कहना है कि वार्ड क्र.6 में एक हैण्डपम्प है लेकिन उसमे भी पाइप ख़राब होने के कारण पानी कम आ रहा है उसके लिए उन्होंने P.H.E. विभाग में और सरपंच के पास आवेदन भी दिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023. चंद्रभान पटेल@8878239161.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER
माता-पिता को ध्यान करूं कि गुरू को शीष नवाऊं...गीत
ग्राम-काजरा, तहसील-तामियां, जिला-छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से चन्द्र कुमार बट्टी एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
माता-पिता को ध्यान करूं कि गुरू को शीष नवाऊं-
विनती सदा समाज से ज्ञान मुझे मिल जाए-
धर्म इस तरह सिखा दे मोरे भइया जय सेवा बड़ादेवा-
गावें गाँव में एकता बनइयो, एकता मजबूत बनइयो मोरे भइया-
जय सेवा बड़ादेवा-
गावें गाँव में फूटे ना करियो, हिल-मिल सब कोई रहियो मोरे भइया-
एक-एक फूलों की माला बनत है, गले के हार बनवइयो मोरे भइया-
जय सेवा बड़ादेवा-जय सेवा बड़ादेवा...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: CHANDRA KUMAR BATTI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बबासीर का घरेलू ईलाज
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी बबासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो सांथी बबासीर की बीमारी से पीड़ित हैं वे सनाय की पत्ती 100ग्राम, सुरन कंद 160 ग्राम, चित्रा 80 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, सब को साफ कर पीस कर चूरन बना ले, सुरन कंद को घी में ही भूने उसके बाद चूर्ण बनाएं, उसके बाद चूर्ण को सुरक्षित रख ले उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास मठा के सांथ दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ होगा, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन प्रयोग कम करें, मैदा एवं बेसन का प्रयोग भी कम करे, पानी ज्यादा पीए, संतुलित भोजन ग्रहण करे: वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...भजन गीत
ग्राम पंचायत-बुढाडाड, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता शाण्डिल, सुनीता शाण्डिल, रीना शाण्डिल और सविता शाण्डिल एक भजन गीत सुना रही हैं:
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना-
सुख गयले तुलसी उदस गयले आंगना-
येही-येही आंगनवा अहिये शिवा गुरु-
सावन-सावन तुलसी लगाले बीच आंगना-
येही रे अगनवा में यहिये मैया भवानी-
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SEETA SHANDIL SUNITA SHANDIL SONG VICTIMS REGISTER
हम 150 लोग नाले का पानी पीते हैं, हैंडपंप नहीं है, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बुढाडांड, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्द्र, देवनारायण और रामाशंकर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में पानी का बहुत समस्या है, 150 की जनसंख्या हैं, अभी नाला से पानी पी रहे हैं इसके लिए सचिव सरपंच को ग्रामसभा में आवेदन किये, बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: P.H.E.@9826603461. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@रामाशंकर नेटी@8435500228.
