चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बनी...शादी गीत

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही है:
चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बने-
अपने बाबा के आई लडे लइता चढ़े ओके हल्दी चढ़े-
अपने दादी के आई लडे लइता चढ़े ओके हल्दी चढ़े-
चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बनी-
अपने पापा के आई लडे लइता चढ़े ओके हल्दी चढ़े-
अपने मंमी के आई लडे लइता चढ़े ओके अंग भरे-
चम्पा के तेले फुले ले बालकये कलिया बनी...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: ANUPPUR MP MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

जय सेवा मंत्र महान है जय सेवा मंत्र मंत्र महान है...गोंडवाना गीत

ग्राम-देवरी, ब्लॉक्-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पाया जय सेवा गोंडवाना मंत्र सुना रहे है:
जय सेवा मंत्र महान है जय सेवा मंत्र मंत्र महान है-
गोंडवाना की पहचान है गोंडवाना की पहचान है-
गोंडवाना के जवानो गोंडवाना के जवानो-
तुम अपने को पहचानो-
ना बने रहो तुम नादान जय सेवा मंत्र महान...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हायरे हाय मैना प्रतापपुर बजारे जाबो...जश्पुरिया कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चन्दौरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक परम्परा जशपुरिया करमा गीत सुना रहे है:
हायरे हाय मैना प्रतापपुर बजारे जाबों-
कोने खरीदे करू तेल लेले प्रतापपुर बजारे जाबों-
कोने खरीदे भईया आतर गुलाब तेल-
कोने खरीदे करू तेल लेले प्रतापपुर बजारे जाबों-
छवडा रे खरीदे भईया आतर गुलाब तेल-
हायरे हाय मैना प्रतापपुर बजारे जाबों...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी संस्कृति में महुआ का सेवन महुआ पूजन के बाद ही किया जाता है...

ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ जुड़े है ग्राम पाल धनौली के साथी कृष्णा निधान सिंह आर्मों जो महुआ त्यौहार के बारे में बता रहे है कि महुआ त्यौहार के मनाने से पहले महुआ का सेवन नहीं किया जाता है | जब तक वे अपने देवी देवताओं को न चढ़ा दे महुआ त्यौहार के समय जहां माता कुदरगढ़ी देवी और बुढ़ादेव के पूजन किये जाते है | अन्य देव भी हैं जैसे दूल्हा देव दुलहि देवी। पूजन के समय नारियल, मुर्गा और बकरे को 3-5 साल में एक बार चढ़ाया जाता है.प्रतिवर्ष मुर्गा और नारियल चढ़ाया जाता है त्यौहार को घर-घर मनाया में जाता है | आदिवासी संस्कृति में महुआ का सेवन महुआ पूजन के बाद ही किया जाता है|

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: KRISHNA NIDHAAN SINGH ARMO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 100 घर है उसमे एक ही हैण्डपम्प है उससे पुरे गाँव को पानी नहीं मिल पाता है...

भूडूपानी, ग्राम-नीलकंठपुर,पंचायत-गौरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से झमन सिंह कोर्चो बता रहे है कि उनका गांव चारों और पहाड़ों से घिरा हुआ है वहां आदिवासी लोग रहते है 100 घर का बस्ती है वहां एक ही हैण्डपम्प है उससे भरपूर पानी नही मिल पाता है वार्ड क्रमांक 5 है वहां कभी अधिकारी नही आते है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: सरपंच श्यामलाल पोया@9111234251, सचिव@7697733755, P.H.E.@7697747447, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क झमन सिंह कोर्चो@7049936463.

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: JHAMAN SINGH KORCHO SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »