2 किलोमीटर तक रोड की समस्या है, बारिश में दिक्कत होती है...

आइतु पारा, ग्राम पंचायत-कांडोली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमरा नाग, मंगल, सोमारू पोयाम और मनोज कुमार बता रहे हैं, गाँव में 2 किलोमीटर तक रोड की समस्या है, बारिश के दिनों में आने जाने में दिक्कत होती है| रोड के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7646973871. सचिव@7587395125, कलेक्टर@8458956694.CEO@9406016762. (173040)

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BABULAL NETI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

हमारे गाँव में सीसी रोड अधुरा बनाकर छोड़ दिये है, आने जाने में बहुत समस्या होती है...

ग्राम पंचायत-परलमेटा (पाकलूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) समीर पोयाम बता रहें हैं कि उनकें गांव में 3-4 साल से सीसी रोड अधुरा बनाकर छोड़ दियें है, 62 घर की बस्ती है आने जानें में बहुत परेशानी होती है, उसके लियें उन्होंने सरपंच-सचिव को बोले है लेकिन कोई ध्यान नही देते हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड अधुरा है उसकों बनवाने में मदद करें: सरपंच@7587753963, सचिव@9977277255, समीर पोयाम@8319717013. (179975)

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR ROAD SAMIR POYAM

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुखाम, बुखार,नजला का घरेलू उपचार...

प्रयाग बिहार,रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी सर्दी, जुखाम, बुखार,नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी के पत्ते 50 ग्राम,भुनी हुई हल्दी 50 ग्राम,काली मिर्च 30 ग्राम, मुलेठी 30 ग्राम, अजवाइन 30 ग्राम,अश्वगंधा 30 ग्राम, सोंठ 30 ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लेंवे और सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद गुनगुने पानी से दिन में दो बार सेवन करने से लाभ मिल सकता है| ठंठी चीजों से बचे मिर्च मसाला तेल खटाई का सेवन न करें गरिष्ट भोजन का प्रयोग न करें |संबंधित जानकारी के लिये दिये नंबर @ 7879751110. पर संपर्क करें|

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR

वनांचल स्वर: पहाड़ो पर स्थित किले और वन संपदा...

ग्राम-हिंदुबिना पाल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) शेर सिंह आँचला जी अन्तगढ़ विकास खंड के अंतर्गत कोटगुमल नामक जगह है जहां से तीन पहाड़ियों के तिल दिखाई पड़ता है। जिसके पठार पर पहले अच्छे किले थे, हज़ारो साल पहले राजाओं का वास रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से बढ़िया जगह थी वो आज उसे हिंदुबिनापाल कहा जाता है लेकिन पहले उसे गढ़बिनापाल से जाना जाता था। वहां पर हमने काफी अवशेष ढूंढे थे, वो जगह ऊँचाई पर स्थित है, देव स्थल भी हैं। गाओं वाले चाहते है वो जगह सुरक्षित रहे, पेड़ो की कटाई बन्द है। बाहरी लोग लालच में आकर पेड़ो की कटाई कर रहे हैं। खनिज संपदा को निकालने के कारण यह सब हो रहा है। इन सभी की सुरक्षा जरूरी है, आने वाली पीढ़ियों के लिए। ये सभी बहुमूल्य संपत्ति है। साल का बीज अभी भी पहाड़ पर है, वैन समितियों को बीज संरक्षण करने की जरूरत है। (MS)

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: CG KANKER SHERSINGH ACHALA VANANCHAL SWARA

1905 से पिता जी के नाम में जमीन है जमीन को अस्थाई खरीदी के बाद अब पूरा हक़ जमाना चाहता है...

ग्राम पंचायत-जलधि, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भूपत प्रसाद यादव, पिता मनोहर बता रहे है कि उनके पिता जी के नाम से जमीन है, जो लगभग 1905 से पिता मनोहर के नाम से काबिज है| इस जमीन को इन्द्रभान प्रसाद नामक व्यक्ति कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है| और उन्हें घर से भगाया जा रहा है| भुपद प्रसाद का कहना है कि यह जमीन को अस्थाई रूप से इन्द्रभान प्रसाद खरीद लिया था और हमेशा अपने नाम करने की कोशिश कर रहा है| जमीन का खसरा नम्बर-334 है| वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@8462998816, सरपंच@8462944067, पटवारी@8319974048, तहसीलदार@9926131044,कलेक्टर@9425253531, संपर्क@8595219594.(184860) (MS)

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BHARATPUR BHUPAT CG KORIA LAND PROBLEM PRASAD

« View Newer Reports

View Older Reports »