स्वास्थ्य स्वर : दूब के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल दूब का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, दूब को पीस कर छानकर मिश्री मिलाकर सेवन करने से मूत्र विकार में लाभ हो सकता है| दूब के रस में अचीस का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से दर्द के कारण आने वाले बुखार से आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
रोड ख़राब है, आने जाने में दिक्कत होती है...
जामदाम गंगोपारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षीनदार पोयाम बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, अचानक से बीमार पड़ने पर साधन वहां तक नहीं जा पाती है| इस संबंध में आवेदन किये हैं लेकिन काम नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407942782. सचिव@9399030632, सरपंच@9406324823. (178287) (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: ROAD PROBLEM
सड़क नहीं होने से आने जाने समस्या होती है...
ग्राम-गंगो पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुन्नाराम पोयाम बता रहे हैं, गाँव सड़क की समस्या है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बीमार पड़ने पर साधन गाँव तक नहीं आ पाते हैं, इसके लिये आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407942782. (178188) (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: ROAD PROBLEM
राशन कार्ड नहीं बना है, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम कश्यप बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है| उन्होंने राशन कार्ड के लिये आवेदन किया था तब उन्हें 2011 का सर्वे सूची लाने के लिये कहा गया था| ब्लाक में जाने पर अधिकारी सूची नहीं निकलेगा बोलकर माना कर दिये| इस तरह से आज तक कार्ड नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406121058. सचिव@7448221198, सरपंच@7479224463, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. (173343) (AR)
Posted on: Sep 25, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं बना है, रास्ते में कीचड़ हो चुका है, आने जाने में दिक्कत होती है...
पटेल पारा, ब्लाक-लोंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम नाग और उनके साथी बता रहे हैं कि गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती हैं, कीचड़ हो चुका है| वाहन नहीं निकल पाते हैं| गाँव में जो सड़क बना है मिट्टी वाला है, कच्ची सड़क है, निवासियों ने इसके लिये पंचायत में आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो पाता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क की समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406077023. जनपद CEO@8889251366. कलेक्टर@8458956694. (173343) (AR)

