सुकमा: हमारे पंचायत में 5 गाँव है एक में ही शौचालय बना है, आवेदन का फायदा नहीं होता...

मेट्टागोडा, पंचायत-मुलाकिसोली, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कुंजम भीमा और उसके साथी वट्टी छोटू बता रहे हैं कि गाँव में शौचालय की समस्या है, 2 साल से शौचालय के लिये प्रयास कर रहे हैं लेकिन गाँव में शौचालय नहीं बना है, उन्होंने इस संबध में गाँव के सचिव के पास बात को रखा लेकिन कोई काम नहीं हुआ है, जिसके कारण लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें, पंचायत में पांच गाँव हैं सिर्फ एक गाँव में शौचालय बना है और बारिश के समय बाहर शौच के लिए जाने में ख़ास दिक्कत होती है : संपर्क नंबर@6301271560. सचिव@9424287810.

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG KUNJAM BHIMA PROBLEM SONG SUKMA TOILET VICTIMS REGISTER

3 साल से हैण्डपम्प की समस्या है, कई बार अनुरोध किया, आज तक उस पर काम नहीं हुआ है...

ग्राम-मट्टीगड़ा, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से आकाश कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है ये समस्या गाँव में 3 साल से है, मोहल्ले में हैण्डपंप लगा है लेकिन उससे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, वार्ड नंबर 10 और 11 में ये समस्या है, गर्मी के दिनों में अधिक समस्या होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, नया पम्प स्वीकृत हुआ था लेकिन आज तक नहीं लगा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर अधिकारियों के संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9131030522. सचिव@6267783990

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AKASH KUMAR CG PHE PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हम 30 लोग बाहर से वापस लौटे हैं एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...

ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राधा देवी आदिवासी बता रही है हम लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्य में गये थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा आते समय का किराया भाड़ा अपने खुद का पैसे लगायें जब कि शासन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का ऐलान किया है जो अभी तक हम लोगो को नही मिला हम लोग इस गाँव के लगभग 30 लोग है जो प्रवासी मज़दूर है जो एक हजार रुपये मांग कर रहें है और साथ में गाँव में राहात काल रोजगार शुरू करें जिससे हम मजदूरी कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@9407803480. संपर्क@8349764124 RK

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RADHA DEVI ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

मुझे कम दिखाई देता है जगदलपुर मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह देते हैं पर कोई ले जाने में मदद नहीं करता...

ग्राम-कुम्हली ग्राम पंचायत-गढ़बेंगाल जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से घसिया राम बघेल बता रहें कि बचपन से उनके आँख से कम दिखाई देता था जैसे-जैसे उम्र बढ़ रहा है तो और कम दिखाई देता है दूर के लोंगो को व लिखे हुए अक्षरों को नहीं पहचान पाते | इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल शिविर में गए तो वहां बोलते हैं कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जाँच कराके आओ इसके लिए अपने गाँव के सरपंच को भी बताया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ | मेरे माता-पिता गरीब है जगदलपुर ले जाने में कोई मदद नहीं करते इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है अधिकारियों से बात करके आँख का इलाज कराने में मदद करें | संपर्क नंबर @7648088163(169781)  CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: GHASIYARAM BAGHEL HEALTH PROBLEM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

100 प्रतिशत नेत्रहीन हूँ, सरकारी पेंशन का लाभ लेना चाहता हूँ पर जानकारी नहीं है, कृपया मदद करें...

जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से सुमरित सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| वह 100 प्रतिशत नेत्रहीन व्यक्ति हैं, उनका कहना है उन्हें किसी भी प्रकार के सरकारी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है और वह सरकारी पेंशन से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं| लेकिन उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, ताकि उन्हें सम्बंधित जानकारी मिल सके | कृपया साथी उन्हें फ़ोन करके जानकारी देकर मदद करें:संपर्क-सुमरित@9644704378. (169437 ) NP

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: PROBLEM CG SUMRIT

« View Newer Reports

View Older Reports »