वनांचल स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू उपाय
याददाश्त बढाने का घरेलू उपाय: ब्राम्ही का चूर्ण 250 ग्राम, बादाम की गिरी 250 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, सभी को साफकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख ले, बच्चो को आधी चम्मच आधा पाव गुनगुना दूध के सांथ और बड़े को एक चम्मच एक पाव गुनगुना दूध के सांथ सुबह-शाम दे सकते हैं, इससे याददाश्त बढ़ाने में लाभ मिलेगा और तंदुरस्ती आएगी, दवा का सेवन करने से पहले अच्छे से पेट साफ कर लें इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में छोटे बच्चो को आधा चम्मच और बड़े बच्चो को एक चम्मच 3 दिन सुबह-शाम अरंड का तेल पिला सकते हैं इससे पेट साफ होगा उसके बाद दवा का सेवन करें. एच डी गांधी@9111061399
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
दिल्ली करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे...नागपुरी गीत-
ग्राम-भगवानपुर, पोस्ट-कला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
दिल्ली करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे-
ऐ गोरिया आय जा रे, ऐ गुईंया आय जा रे-
दिले करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे-
कहा था आऊंगा जल्दी सनम, मिल के चलेंगे दिल्ली हम...
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
अभी मै हा कुवारा हओ ओ बिहाव कराले मोर संग...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-लुड़ूटोला, पंचायत-दमगढ़, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
अभी मै हा कुवारा हओ ओ-
बिहाव कराले मोर संग, टूरी बिहाव कराले मोर संग-
चलना झुलना झुलबो ओ टुरी संझा बिहनिया तोर संग-
जिनगी के नइया ठिकाना ओ बही हवा सही उड़ जाही-
जाय के बेरा कोनो ला रानी कोनो बता ना पाही-
तेखरे सेती तोला कहाथो टूरी, बिहाव कराले मोर संग...
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर :रतौंधी रोग का घरेलू उपचार और सावधानियां-
प्रयागविहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच. डी. गांधी रतौंधी रोग जिसमे रात को कम दिखाई देता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिन व्यक्तियों को रतौंधी रोग की शिकायत है वे इस समस्या से बचने के लिए बेल की पत्ती 10 ग्राम, काली मिर्च के दाने 6 नग, मिश्री 25 ग्राम इन सब को साफ़ कर शरबत जैसा जूस बनाकर सुरक्षित रख लें, और एक-एक गिलास जूस सुबह-शाम सेवन करें, इससे रतौंधी रोग से बचने में लाभ मिल सकता है, खाने में मिर्च, मसाला, तेल-खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, सांथ ही हरी सब्जी, भाजी और फलो का सेवन कर सकते हैं | संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
एगो आमा दुगो चानी टिकरा में घिचा तानी...डोमकच गीत-
पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
एगो आमा दुगो चानी टिकरा में घिचा तानी-
घीचा तानी लोलो रे पियाबो ठंडा पानी-
तोर तो बोली हा रानी गुड मिठाई चीनी पानी-
जब ले जवानी रे मुंह में आ गए पानी-
गुड चीनी पानी चढ़ले जवानी रे मुह में आथे पानी-
जब नवा सडकिया में बडकी फुरुरा मारे...
