स्वास्थ्य स्वर : अमलतास का उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल अमलतास का उपयोग बता रहे हैं गले में गांठ होने पर अमलतास के जड़ को चावल के माड़ के साथ मलहम बनाकर लगाने से एक हप्ते में लाभ मिल सकता है, दूसरा पुरानी खांसी या बुखार में प्रतिदिन खाने कप साफ हो जाता है, खांसी निमोनिया में भी उपयोगी है| संबंधित विषय पर और जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अभ्रक भस्म का उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल अभ्रक भस्म का उपयोग बता रहे हैं अभ्रक कोढ़, उदर रोग, मूत्र विकार कृमि रोग में उपयोगी है| अभ्रक को सेमल, मुसली, सतावर की छीटे की जड़, सफेद मुसली, दल मखाने की बीज विदाल कंद, कमल कंद सभी को सामान मात्रा में मिलाकर पीसकर छान लेना चाहिये, उसके बाद 5 चम्मच मिश्री मिलाकर उपयोग करने लाभ हो सकता है, दवा का उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : केदारनाथ पटेल@ 9826040015.

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शीत पित्तबीमारी को ठीक करने का घरेलु नुस्खा...

ग्राम-रानई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदार नाथ पटेल शीत पित्त बीमारी का घरेलू उपचार बता रहा है, शीतपित्त को साधारण भाषा में पित्ती उछलना कहते हैं| इसमें रोगी के शरीर में खुजली मचती रहती है, दर्द होता है तथा व्याकुलता बढ़ जाती है| कभी-कभी ठंडी हवा लगने या दूषित वातावरण में जाने के कारण भी यह रोग हो जाता है.
विधि एंव उपचार:- 1गिलास गुनगुना पानी, 1 चम्मच मीठा सोडा, 5 ग्राम कच्ची फिटकरी आपस में मिलाकर शीत पित्त बीमारी के शारीर में लगाए जिसे आराम मिलता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. वैद्य केदार नाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 12, 2019. Tags: KEDARNATH PATEL KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

पहली नजर में प्यार होइगे...नागपुरी गीत-

ग्राम-जबलपुर, पोस्ट-गुर्दा, तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
पहली नजर में प्यार होइगे, दीवाना दिल घायल होईगे-
सबसे जुदा तोरी अदा काय न रे मोके फ़िदा...

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोतियाबिंद बीमारी को ठीक करने का घरेलु नुस्खा...

ग्राम-रानई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोतियाबिंद बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं मोतियाबिंद आंख से जुडी बीमारी है,
इसके इलाज के लिये 100 मिलीग्राम गुलाब जल लेकर कांच के सीसी में रख लें उसके बाद 3 ग्राम कलमी सोडा, 2 ग्राम कपूर और 3 ग्राम कच्ची फिटकरी लेकर पीस लें, उसके बाद उस मिश्रण को गुलाब जल में मिलाकर कड़ी धूप में रखें जब कांच की सीसी गर्म हो जाये बीच-बीच में दो तीन बार हिला लें, जिससे अच्छे से मिल जाये, फिर सूती के साफ कपड़े को पांच परत कर मिश्रण को छानकर रख लें| उसके बाद उपयोग कर सकते हैं, दवा के उपयोग से पहले दिये नंबर पर बात कर पूरी जानकारी लें : वैद्य केदारनाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »