रोड नहीं होने के कारण लोगों बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बकसुराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है| सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263199119, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BAKSURAM POYAM BASTANAR BASTAR CG CHHOTEKILEPAL PROBLEM ROAD
प्रधानमंत्री योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-उलनार, पोस्ट-गर्दा, कोटवार पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में दुलगी बाई रहती है, उनके कोई आगे पीछें कमाने वालें नहीं है, उनका घर पानी से गीर गया है, और उनकें नाम से प्रधानमंत्री आवास निकला है, लेकिन नहीं दे रहे हैं इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोली है| लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@6260279242, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: BASTAR CG HOUSE LOHAANDIGUDA PROBLEM SURESH KASHYAP ULNAR
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2005 में नक्सलियों के डर से भोपाल पटनम में रह रहे हैं...
ब्लाक-भोपाल पटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुशीला मंडे पति बैचरल रौम मडे बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय 2005 में नक्सलियों के डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर भोपाल पटनम घर बना कर रहे हैं, सलवा जुडूम के समय उन्हें बहुत परेशानी हुआ| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9301329534.
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM SUSHILA MANDE VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2007 में सलवा जुडूम में घटना हुआ था, फिर वे लोग भगकर आना पड़ा,
ग्राम-कासीकोरमा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन वड्डे, सूर्य विछाबली बता रहे हैं, 2007 में उनके चाचा को नक्सलीयों ने मार कर फेक दियें, फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आकर रह रहे हैं, और एक घटना 2020 में हुआ, अभी तक सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिली हैं, वे चाहते हैं कि सरकार के तरफ से उन्हें कुछ मदद मिलें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770397945, CEO@9752463130, कलेक्टर@9977001253.
Posted on: Nov 17, 2021. Tags: ARJUN VADDE BIJAPUR CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM SURY VICHHABLI VICTIMS REGISTER
टावर लगाने वालों ने गड्ढा खोदते हुए पाइपलाइन तोड़ा, मरम्मत नहीं करवाया, पानी नहीं मिल रहा
ग्राम पंचायत -बाड़ांजी, ब्लाक-लोंहड़ीगुडा जिला -बस्तर (छतीसगढ़) से सरपंच बासुराम नाग गाँव की समस्या को लेकार बता रहे हैं कि 3-4 महीने पहले पंचायत का पाइप लाइन जियो टावर लगाने वालों द्वारा गढ्ढ़ा खोदने के समय टूट गया था, लेकिन आज तक उन्होंने पाइप की मरम्मत नहीं करावाया। लोग परेशान हो रहे हैं, पानी नहीं आ रहा है। लगभग एक किलोमीटर दूरी पर टूट गया है। 30-35 घर वाले को परेशानी हो रही है। सीजीनेट साथियों से निवेदन किये है जल्दी से मदद करे। संपर्क -7999918093, सीईओ- 8889251366, कलेक्टर -8458956694, टावर वाले का नंबर- 7000376759.
