हमारे गाँव में इस साल रोड बना, डैम बना है, बिजली आई है और नया स्कूल भी बना है, हम खुश हैं...

ग्राम-कोदवा, पोस्ट-दाढ़ी, ब्लॉक और जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चन्द्राकर अपने गाँव के विकास की कहानी बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में इस साल नई-नई सड़क का निर्माण हुआ है, बिजली की सुविधा हुई है, डेम का निर्माण हुआ है और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. बेमेतरा जिला जो कि देश के दिल में बसा हुआ है वह विकास की ओर बढ़ता हुआ जिला है और उसका ही एक हिस्सा है उनका ब्लॉक और उनका जिला। वे बता रहे हैं कि इन सब विकास योजनाओं के सांथ ही उनके ब्लाक में एक दयानंद आर्य मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नाम का एक विद्यालय भी संचालित किया गया है जिससे वे बहुत खुश हैं | दिनेश चन्द्राकर@8821970567.

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER

Scholarship news for students and Adivasi youth in Gondi: 6th Dec 2017-

अंतर्राष्ट्रीय स्तर
1. इरेस्मस इन स्कूल स्कॉलरशिप्स 2018
राष्ट्रीय स्तर
2.कलाकृति फेलोशिप 2017

Posted on: Dec 06, 2017. Tags: DINESH WATTI GONDI NEWS SONG VICTIMS REGISTER

Scholarship news for students and Adivasi youth in Gondi: 16th Nov 2017-

राष्ट्रीय स्तर
1. मेरिटोरियस स्कॉलरशिप-2018
2. एआईसीटीई सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम 2017-18
अंतरराष्ट्रीय स्तर
1.केटीएच मास्टर चैलेंज-2018

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: DINESH WATTI GONDI NEWS SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Electricity came back to our village after report on CGnet Swara...

टिकरापारा, ग्राम-घोड़ी, पोस्ट-बरपिकला, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश सिंह मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया था और लोग अँधेरे में रह रहे थे | इसके बारे में उन्होने अधिकारियो के पास कई बार शिकायत किया पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया पर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ. उसके बाद उन्होंने सीजीनेट पर फिर से रिकार्ड किया। दूसरी बार रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों के फोन द्वारा दबाव के बाद गाँव में कल नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और गाँव के सभी साथी बहुत खुश है और सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है | दिनेश सिंह मरावी@9111352665

Posted on: Oct 13, 2017. Tags: DINESH SINGH MARAVI ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

भारत सरकार स्वच्छ भारत बनाने के लिए बहुत कुछ कर रही है, हम ग्रामीणों को उसमे जुड़ना चाहिए...

भारत सरकार आजकल स्वच्छता के लिए बहुत कुछ कर रही है तो हम ग्रामवासियों को उसका फ़ायदा उठाना चाहिए कह रहे हैं ग्राम-कोदवा, पोस्ट-ढाडी, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर कि मोदी जी तो स्वच्छ भारत योजना देश भर खोल दिए है लेकिन हमारे गाँव देहात में ये अभी तक ठीक से पहुंचा ही नहीं है | यहाँ बहुत गंदगी है और घर-घर में शौचालय है और शौचालय का पानी अंडरग्राउंड नाली नहीं होने के कारण गलियों में बहता है | जिससे बहुत गन्दगी फ़ैल रही है और आम जनता को भी परेशानी हो रही है | इसलिए ये लोग भारत सरकार से निवेदन कर रहे है कि गलियों को सुधारे और स्वच्छ गाँव बनाये और आम जनता सरकारी सुविधाओं का लाभ ले और वे भी इस अभियान में जुड़ें। दिनेश चंद्राकर@9755250483

Posted on: Sep 18, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »