अरे काया गुजिड़े यडी काया गुजिर नानो गयूर गयूर ना...गोंडी गीत-
ग्राम-चल्लम नगरम, पंचायत-गुंडलपाडू, तहसील-मुलकलपल्ली, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम वेंकाडछी, सोडिता रोग्वे, मडकाम दुरकंदा,
राज्य तेलंगाण से मडकाम कांकनू के साथ गोंडी भाषा में गीत सुना रही है|
रेरे लायो रे रेला, रेरे लायो रेला रेला रेला रेला रे ला-
यो दोनों सोनो लो सुन बेरू सोलोल नोन-
अरे काया गुजिड़े यडी काया गुजिर नानो गयूर गयूर ना-
Posted on: Aug 10, 2021. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GONDI NARAYANA SONG TELANGANA
बस्तरवासी एकजुट होकर विकास की तरफ ध्यान केंद्रित कर वार्ता से हिंसा की समस्या का समाधान कर सकते ह
ग्राम पंचायत रौचन, भोरमदेव वनांचाल, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे है कि बस्तर में नक्सली हिंसा को दंडकारिणीय क्षेत्र के लोग आपस में मिलकर विकास कार्य से बस्तर की हिंसा खत्म कर सकते हैं| इसका समाधान है कि बस्तरवासियों का जल, जंगल और जमीन पर पूरा अधिकार होना चाहिए, साथ ही यहाँ के रहवासियों को रोजगार मिलन चाहिए| समस्या का समाधान यहाँ के मूलनिवासी आपस में चर्चा करके हल कर सकते है| कलेक्टर से व प्रशासन से मांग कर यहाँ की नक्सली हिंसा को कम किया जा सकता है| सम्पर्क नम्बर@9415299140.
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BASTAR CG DEMAND FOR PEACE KABIRDHAM PEACE SHANTI MAANG
मेरे खेत में पानी भर जाता है, डेम बनवाने में मदद करें-
ग्राम पंचायत-येरमुर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ईश्वर बघेल बता रहे है, उनके खेत में पानी भर जाता हैं, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| बांध के लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक बांध नही बना हैं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बांध बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587340445, सरपंच@9479010396.
Posted on: Jul 14, 2021. Tags: CG DEM ISHAWAR BAGHEL LOHANDIGUDA PROBLEM
2014 में बाढ़ के कारण उनके खेत काफी मात्रा में नुकसान हुआ है मुआवजा नही मिला...मदद करें
ग्राम-बड़े कुरुषनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव ( छत्तीसगढ़ ) से मनकर बघेल बता रहे हैं कि 2014 में बाढ़ के कारण उनके खेत काफी मात्रा में नुकसान हुआ है, उनके खेत के ऊपर तरफ पुलिया है जो टूट गया है| टूट जाने के वजह से पानी तेज बहाव के कारण उनके खेत खेती करने लायक नही है, पूरे नाले में परिवर्तन हो गया है, अत वे इससे परेशान है आज तक उन्हें प्रशासन के तरफ से कोई भी सहयोग राशि नही मिली है, जबकि इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को दिया लेकिन अब तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| ये साथी मदद की मांग कर रहे हैं, दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@6261305081, कलेक्टर@9399394695, संपर्क नम्बर@8103481510. (161973) MS
Posted on: Dec 29, 2020. Tags: DEM ISSUE SONG VICTIMS REGISTER
बारिश के भरोसे खेती होती है, बांध बन जाने से सिंचाई की सुविधा होगी...
भाटागुड़ा, ग्राम पंचायत-लेंड्रा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संपत सिंह सेठिया बता रहे हैं, उनके गाँव में सिंचाई के लिये कोई सुविधा नहीं है| बारिश के भरोसे खेती होती है| गांव के पास एक नाला जिसमे बांध बन जाये या फारेस्ट विभाग द्वारा जो बांध बना है उसमे गेट लग जाये तब पानी रुक सकता है| इससे समस्या हल हो सकती है| संबंधित विषय पर जानकारी और मदद के लिये कृपया दिये नंबरों पर संपर्क करें| सरपंच@6266251417, CEO@7835814506, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@6263672229. (176869) (AR)
