नानो ना साइकिल होया पुना आयो मेटा गोड़ो गोड़ो...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निमी और श्यामबती गोंडी गीत सुना रहे है:
नानो ना साइकिल होया पुना आयो मेटा गोड़ो गोड़ो-
आले वय केल्ला नानो मेटा गोड़ो गोड़ो-
नानो ना साइकिल होया पुना आयो मेटा गोड़ो गोड़ो-
केलोन इन्ना केल्ला नानो वय मेटा गोड़ो गोड़ो-
आले वय केल्ला नानो मेटा गोड़ो गोड़ो...
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI NIMI SONG
नि योलो रो याले या लो री री तोले रा...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-पेदारास, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजमती, फूलमती और बेला एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
नि योलो रो याले या लो री री तोले रा-
मेले न नोरो जन कोदो मा-
चग हिंचोगोरा जी – बइन बोटी बैरा डूया कागा डेडी माने-
ए यो...
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: CG GONDI SONG SUKHDAI KACHLAM SUKMA
पीड़ितों का रजिस्टर : पुलिस द्वारा ना पकड़े जाने पर नक्सलियों ने मुखबीर करार दिया...
सोमाराम उसेंडी, ग्राम कुतुल तहसील ओरछा जिला नारायनपुर, बताते हैं कि वे नक्सलियों द्वारा मारे जान के डर से 2016 से नारायणपुर में रहते हैं व रोजी मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। वे अपने गाँव के बाकी लोगों की तरह ही नक्सलियों के संपर्क मे थे। उनके घर छोड़ कर भागने की कहानी तब शुरू होती है जब वे एक दिन सुबह खाना कहा रहे थे। चूंकि उनके गाँव में एक नक्सली मारा गया था, एक पुलिस की टुकड़ी गश्त के लिए उसी समय उनके गाँव पहुंची। नक्सलियों के आस पास होने के कारण उनकी पुलिस से मुठभेड़ शुरू हो गई। जब पुलिस वापस चले गई, तब नक्सलियों को संदेह हुआ कि पुलिस ने सोमाराम को पकड़ा क्यूँ नहीं और इसी आधार पर उनपे मुखबिरी का आरोप लगाया। मारे जाने से के डर से वे रातों रात गाँव छोड़ कर नारायणपुर भाग आए। इसी बीच पुलिस ने उनके घर पे 2 बार दबिश की। जब नक्सलियों को खबर मिली की वह नारायणपुर भाग गए हैं, तो उनका संदेह और मजबूत हो गया कि वे पुलिस को माओवादियों की खबर पहुंचाने गए हैं। जब वे लौट कर अपने घर आए, तो गॉंव वालों ने बताया कि नक्सली उन्हें मारने की फिराक मे हैं। इसी डर से वे दुबारा नारायणपुर भाग आए और तब से यहीं रह कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है लेकिन सरकार से ना जमीन मिली है ना ही कोई सहयोग राशि। संपर्क नंबर@7647938065.
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: 2016 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SOMARAM USENDI VICTIMS REGISTER
बस्तरवासी एकजुट होकर विकास की तरफ ध्यान केंद्रित कर वार्ता से हिंसा की समस्या का समाधान कर सकते ह
ग्राम पंचायत रौचन, भोरमदेव वनांचाल, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे है कि बस्तर में नक्सली हिंसा को दंडकारिणीय क्षेत्र के लोग आपस में मिलकर विकास कार्य से बस्तर की हिंसा खत्म कर सकते हैं| इसका समाधान है कि बस्तरवासियों का जल, जंगल और जमीन पर पूरा अधिकार होना चाहिए, साथ ही यहाँ के रहवासियों को रोजगार मिलन चाहिए| समस्या का समाधान यहाँ के मूलनिवासी आपस में चर्चा करके हल कर सकते है| कलेक्टर से व प्रशासन से मांग कर यहाँ की नक्सली हिंसा को कम किया जा सकता है| सम्पर्क नम्बर@9415299140.
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BASTAR CG DEMAND FOR PEACE KABIRDHAM PEACE SHANTI MAANG
हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गडदा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कबीरचंद बता रहे हैं उनके गांव के लुंडापारा में रोड कि बहुत समय है| लोगों के आने जाने में बहुत परेशानी होती है| वहाँ का जनसंख्या 14-15 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: CEO@8889251366, सरपंच@9319011284, संपर्क नंबर@9340937779.
